.
defamation case took place in the court of gujarat today regarding rahul gandhis remarks on modi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ गुजरात : कांग्रेस में जारी घमासान के बीच पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज विदेश से वापस भारत लौटेंगे / दरअसल लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपनाम ‘मोदी’ को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर किए गए मानहानि के मामले में राहुल गांधी आज सूरत के एक कोर्ट में पेश होंगे / इसके लिए खासी तैयारी की गई है / एयरपोर्ट से लेकर कोर्ट तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम राहुल गांधी का स्वागत करेगा /
..
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अक्टूबर को अदालत में पेशी के लिए सूरत आएंगे / इसी साल लोकसभा चुनाव के दौरान एक भाषण में उन्होंने टिप्पणी की थी कि ‘सभी चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं?’ इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ स्थानीय बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था / अपनी शिकायत में उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने पूरे मोदी समुदाय को बदनाम किया है /
..
सूरत की एक अदालत ने इस आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को निजी उपस्थिति से छूट दे दी थी, लेकिन बाद में कोर्ट ने इस निष्कर्ष पर राहुल गांधी को समन भेजा था कि उनके खिलाफ पहली नजर में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 500 के तहत आपराधिक मानहानि का मामला बनता है / मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीएच कपाडि़या ने मई में गांधी के खिलाफ समन जारी किया था / राहुल इस मामले में गुरुवार को कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
defamation case took place in the court of gujarat today regarding rahul gandhis remarks on modi




































