PTB News

Latest news
एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया, पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त, जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा, पेट्रोल से लेकर LPG ही नहीं, पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग, जानें कारण? Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?
Translate
[gtranslate]

दिल्ली में पानी के बाद अब बिजली भी फ्री, 200 यूनिट तक नहीं आएगा बिल,

delhi cm arvind kejriwal 200 units electricity bill free

.

.

delhi cm arvind kejriwal 200 units electricity bill free

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है / केजरीवाल ने कहा कि अगर आप 200 यूनिट तक बिजली खर्च करते हैं तो कोई बिल देने की जरूरत नहीं है / अगर 200 यूनिट से ऊपर खर्च करते है तो उसको पहले की तरह पूरा बिल देना होगा / इस छूट से सब्सिडी पर लगभग 1800 करोड़ का खर्च आएगा, जो पहले थे / केजरीवाल ने कहा कि 2013 से पहले 200 यूनिट के लिए 900 रुपया देना पड़ता था / अब 200 यूनिट के लिए कोई पैसे नहीं देने होंगे /

.

.

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बिजली कंपनियों का घाटा 17 फीसदी से घटकर 8 फीसदी पर आ गया है / साथ ही उन्होंने कहा, ‘जो जो लोग दिल्ली में बिजली की 200 यूनिट तक खपत करते हैं, उनको अपने बिजली के बिल देने की जरूरत नहीं होगी / उनके बिजली के बिल माफ होंगे / यह घोषणा इसलिए संभव हुई क्योंकि दिल्ली के लोगों एक ईमानदार सरकार को चुना /

.

साथ ही उन्होंने कहा, ‘अगर कोई भी व्यक्ति 201 यूनिट बिजली यूज करता है तो उसे पूरे पैसे देने पड़ेंगे /’ उन्होंने कहा, हमारी सरकार में दिल्ली में बिजली सस्ती हुई / हमने बिजली के हालात बदले, पहले बिजली कंपनी की हालत खराब थी / लेकिन हमने बिजली महंगी नहीं होने दी / उन्होंने कहा कि पहले रेट अनाप-शनाप बढ़ते थे / ब्लैक आउट के हालात थे लोग बिजली के तारों से परेशान थे / पावर कट खूब लगते थे लेकिन हमारी कड़ी मेहनत और साफ नियत के कारण बिजली के बिलों में भारी गिरावट आई है / 

.

पूरे देश में बिजली का रेट बढ़ा और दिल्ली में रेट कम हुआ / यह एक चमत्कार है दिल्ली की बिजली कंपनियों का घाटा कम हुआ है, उनके पास पैसा है और उनकी हालत में सुधार हुआ है / पिछले 4 सालों में इन्फ्रास्ट्रक्चर में काफी सुधार हुआ है / पूरी दिल्ली में 24 घंटे बिजली का इंतजाम किया है / अब पावर कट लगने बंद हो गए हैं /

.

.

 

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

delhi cm arvind kejriwal 200 units electricity bill free