PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

गैंगरेप पीड़िता लड़की को गंजा कर गलियों में महिलाओं ने घुमाया, 9 महिलाओं सहित 11 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तारी,

delhi gangrape delhi girl delhi crime gangrape

PTB Shocking न्यूज़ नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के कस्तूरबा नगर में कथित रूप से एक महिला को किडनैप कर गैंगरेप करने के मामले में अब तक 9 महिलाओं सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है /

आपको बता दें कि 26 जनवरी के दिन जहां देश गणतंत्र दिवस समारोह में व्यस्त था वहीं दिल्ली की गलियों में एक महिला का चीरहरन किया जा रहा था / 20 साल की एक लड़की का पहले किडनैप किया गया फिर उसके साथ गैंगरेप कर उसके चेहरे पर कालिख पोतकर, सिर मुंडवाकर और गले में जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया गया /

इस घिनौने काम में केवल आदमी ही नहीं औरतें भी शामिल थी / दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि गिरफ्तार किए गए 11 आरोपियों में 9 महिलाओं के नाम FIR में दर्ज हैं और अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा / पुलिस के अनुसार, उसे महिला के पति ने घटना के बारे में सूचित किया गया, जो मौके पर मौजूद नहीं था, लेकिन उसके मकान मालिक ने उस इसकी सूचना दी /

पुलिस ने कहा कि सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और 20 वर्षीय महिला को आरोपियों से बचाया और थाने ले ग /। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें गैंगरेप, शारीरिक हमला, यौन हमला और आपराधिक साजिश शामिल है /

वहीं इस शर्मानक घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देने का आग्रह किया था / दिल्ली महिला आयोग ने भी इस जघन्य अपराध के सिलसिले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई और पीड़िता के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है /