.
.
delhi ncr twenty seven coaching centers of east delhi will be closed
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : गुजरात के सूरत में हुए अग्निकांड में छात्र-छात्राओं की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्वी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र के 27 कोचिंग सेंटरों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए हैं / इस घटना के बाद पूर्वी निगम के अधिकारियों की तरफ से की गई जांच में इन संस्थानों में आग से सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी मिले, तो अधिकतर संस्थानों की ओर से टैक्स न चुकाने का भी खुलासा हुआ है /
.
.
टीम ने लक्ष्मी नगर और आसपास संचालित होने वाले ऐसे 37 कोचिंग संस्थानों में आग से सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया / इस दौरान ज्यादातर संस्थानों की तरफ से अग्निशमन के लिए माकूल इंतजाम न किए जाने सहित टैक्स में भी अनियमितता का खुलासा हुआ / 10 संस्थानों को ही मानकों के मुताबिक पाया गया /
.
अधिकतर संस्थानों में न तो पार्किंग की उचित व्यवस्था है और न ही कनवर्जन चार्ज की अदायगी की गई है / जांच में मिली कमियों के बाद निगम की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं / निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर कोचिंग सेंटरों की तरफ से न तो कनवर्जन शुल्क जमा किया गया और न ही पार्किंग शुल्क चुकाया गया है, जिन्हें नोटिस जारी कर बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं / इन संस्थानों में बिल्डिंग बायलॉज का भी उल्लंघन किया जा रहा है /
.
पूर्वी दिल्ली की मेयर अंजू ने इस बारे में कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा / सूरत जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए सभी संस्थानों के जांच के निर्देश दिए गए हैं / जांच के दौरान जिन संस्थानों में कमियां मिलती हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
delhi ncr twenty seven coaching centers of east delhi will be closed






































