PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इन दो अभिनेत्रियों को तिहाड़ जेल लेकर गई दिल्ली पुलिस, जानें बड़ी वजह?

delhi police took actress nikki tamboli and sophia singh to tihar jail

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : 200 करोड़ ठगी मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बताया कि अभिनेत्री निक्की तंबोली और सोफिया सिंह ने सुकेश से तिहाड़ जेल में दो बार मुलाकात की थी। जिसे देखते हुए पुलिस एक बार फिर सो दोनों अभिनेत्रियों को ठग सुकेश चंद्रशेखर से हुई उनकी कथित मुलाकात के पहलुओं के बारे में जानने के लिए तिहाड़ जेल लेकर गए है।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की टीम अभिनेत्री निक्की तंबोली और सोफिया सिंह को ठग से उनकी कथित मुलाकात के बारे में जानने के लिए तिहाड़ केंद्रीय कारागार की जेल संख्या एक में लेकर गई।

बता दें कि सुकेश पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह समेत विभिन्न लोगों को ठगने का आरोप है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस टीम अब तक बॉलीवुड अभिनेताओं जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही के साथ पूर्व टीवी एंकर पिंकी ईरानी और स्टाइलिस्ट लीपाक्षी एलावाड़ी से पूछताछ कर चुकी है।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रविंद्र यादव ने कहा कि हम इस मामले में गहन जांच कर रहे हैं। यही वजह है कि हमने सुकेश से अभिनेत्रियों की मुलाकात के दृश्य का नाटकीय रूपांतरण किया है। उन्होंने कहा कि इससे हमें यह समझने में मदद मिली है कि यह धोखाधड़ी कैसे की गई।

Latest News