.
.
delhi three policemen suspend in the case of auto driver beaten by police
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लगाई अमित शाह से गुहार,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ नई दिल्ली : नई दिल्ली के मुखर्जी नगर में पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) और ऑटो की टक्कर के बाद हुए हंगामे का मामला गर्मा गया है / इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ऑटो चालक एएसआई पर तलवार से हमला करता और पुलिसकर्मी ऑटो चालक व उसके बेटे की बीच सड़क डंडों से पिटाई करते दिख रहे हैं / घायल पुलिसकर्मियों अस्पताल में भर्ती हैं /
.
.
आज इस घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीडि़त ऑटो चालक के परिवार से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग की साथ ही इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए तीन पुलिसवालों को सस्पेंड किया है / पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या के मुताबिक ऑटो चालक सरबजीत ने जहां एएसआई योगराज पर तलवार से हमला किया वहीं उसके नाबालिग बेटे ने एक पुलिसकर्मी के पैर पर ऑटो चढ़ा दिया / सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सर्वजीत और उसके बेटे की पिटाई कर दी /
.
.
उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री ने दिल्ली पुलिस द्वारा एक सिख टेंपो चालक को पीटे जाने की घटना की सोमवार को निंदा की और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में दखल देने का आग्रह किया है कि दिल्ली पुलिस द्वारा एक मामूली मुद्दे पर सरबजीत सिंह और बलवंत सिंह को बुरी तरह पीटने की घटना शर्मनाक है / गृह मंत्री अमित शाह से पीडि़तों को न्याय सुनिश्चित कराने का आग्रह है / उत्तरी दिल्ली में हुई इस घटना का एक वीडियो वायरल हो गया था /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
delhi three policemen suspend in the case of auto driver beaten by police






































