PTB City न्यूज़ जालंधर : आम आदमी पार्टी (आप) जालंधर की तरफ से पंजाब महिला विंग प्रधान राजविंदर कौर ने कहा पंजाब के माननीय राज्यपाल को ये पत्र भेज कर भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बी बी एम बी) से पंजाब की नुमाईदगी खत्म करने के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हैं तथा मांग करते हैं कि माननीय राज्यपाल जी इस पत्र को केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री के पास भेज कर पंजाब के हकों की पैरवी करें ताकि केंद्र की तरफ से पंजाब के हकों पर मारे जा रहे डाके बंद किए जाएं।
इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रेम कुमार, उम्मीदवार फिल्लौर तथा जीत लाल भट्टी उम्मीदवार आदमपुर हल्का ने कहा हम ध्यान में लाना चाहते हैं 1966 में बने पंजाब पुनर्गठन एक्ट दौरान ही बी बी एम बी की स्थापना हुई थी, जिस मे चेयरमैन तथा दो मेंबर लिए जाने की व्यवस्था की गई थी। 1967 से ही ये बड़े राज्य तथा हिसेदार होने के नाते पंजाब तथा हरियाणा से ही लिए जाते हैं। इसमें से बड़े तथा ज्यादा भाग पंजाब को पहले नंबर पर रख जाता है तथा खर्चा भी पंजाब ही करता आ रहा है। परंतु अब बी बी एम बी से पंजाब की नुमाइंदगी खतम की जा रही है।
हमारा मानना है कि बी बी एम बी पंजाब की सर ज़मी पर खड़ा हुआ वो प्रबंधन है, जिस मे पंजाब को ही बाहर करने की साजिशे हुईं। बी बी एम बी डी प्रबंधन से गहरी साजिश करके पंजाब की अहमियत घटाई जा रही है। पहले एक धक्का केंद्र में काबिज कांग्रेस की सरकारें करती थी और अब वही राह भाजपा की अगुवाई वाली मोदी सरकार ने पकड़ ली है।जो पंजाब की दुखती रग को दबाए जाने वाली घटिया शरारत है। कांग्रेस ने भी कई कदम आगे आ कर भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार राज्यों के अधिकारों पर डाके मारने में जुटी हुई है, जो भारत की संघी (फेडरल) व्यवस्था उपर भी सीधी चोट है।
बी बी एम बी के प्रबंधन में पंजाब की नुमाइंदगी घटाने के लिए सिर्फ केंद्र की भाजपा तथा कांग्रेसी सरकारें ही अकेले जिम्मेवार नहीं, इस के लिए पंजाब की सत्ता का सुख भोगती आ रहीं कांग्रेस – कैप्टन तथा बादल – भाजपा वाली राज्य सरकार भी बराबर की जिम्मेदार है, जिन्होंने पंजाब के हकों पर पड़ते डाकों के विरुद्ध कभी आवाज ही बुलंद नही की, क्योंकि इन्होंने पंजाब तथा पंजाबियों से ज्यादा अपने निजी मुफाद हमेशा ज्यादा प्यारे रहे है, जिसका खामियाजा आज पंजाब तथा पंजाबी भुगत रहे हैं।
केंद्र सरकार बी बी एम बी के नियमों में मनमाने फैसले लेने से गुरहेज करे तथा पहले ही दोनो हाथों लुटते गए पंजाब से खुंदकी तथा सौतेली मां जैसा सलूक छोड़े। बी बी एम बी के प्रबंधन में पंजाब की पक्की नुमाइदगी खत्म करने की केंद्र की करवाई का जोरदार विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपील करते हैं कि वो ताजा फैसले के साथ पहले लिए गए फैसलों पर नजर डालें तथा पंजाब के हकों को दोबारा बहाल करें।
इस अवसर पर मंगल सिंह जिला लोक सभा इंचार्ज, जिला उप प्रधान हरचरण सिंह संधू, आत्म परकश बबलू ज्वाइंट सेक्रेटरी,जिला सेक्टरी सुभाष शर्मा,, सुभाष प्रभाकर, डा मोहिंदर सिंह, संजीव भगत सोशल मीडिया इंचार्ज,परमजीत, वरुण सज्जन, जसकरण सोशल मीडिया, मीडिया इंचार्ज तरनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।





































