PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

50 भारतीय युवकों को अमेरिका से किये गए डिपोर्ट, सबके हाथों व पैरों में लगी थी हथकडियाँ, ट्रैवल एजेंटों पर भी गिरेगी गाज,

donkey-route-america-50-indian-youths-deported-from-the-us-all-handcuffed-and-shackled-travel-agents-will-also-be-punished

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हरियाणा के 50 युवकों को वहां की सरकार ने डिपोर्ट {Deport} कर भारत भेज दिया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर इन सभी युवकों को लेकर विमान पहुंचा। विमान से उतरते ही युवकों के हाथ और पैरों में लगी हथकड़ियों को देखकर परिजन भावुक हो उठे। एयरपोर्ट से हरियाणा के विभिन्न जिलों की पुलिस इन युवकों को अपने-अपने जिलों में लेकर गई। इनमें सबसे अधिक 14 युवक कैथल जिले के हैं।

.

.

यह सभी युवक कुख्यात ‘डंकी रूट’ {Donkey Route} के जरिए अमेरिका पहुंचे थे। वे पनामा के खतरनाक जंगलों, निकारागुआ और ग्वाटेमाला जैसे देशों से गुजरकर वहां पहुंचे। कई युवकों ने पहले छोटे देशों में प्रवेश किया और फिर अवैध रास्तों से अमेरिका में दाखिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका जाने के लिए इन युवकों ने 50 से 70 लाख रुपये तक खर्च किए थे। किसी ने अपनी जमीन बेच दी तो किसी ने भारी ब्याज पर लोन लिया।

.

.

वहीं इस दौरान कैथल के गांव के नरेश कुमार ने मीडिया को बताया कि उसने अपनी एक एकड़ जमीन बेचकर 42 लाख रुपये ट्रैवल एजेंट {Travel Agents} को दिए थे। एजेंट ने दूसरे बॉर्डर से अमेरिका भेजा, लेकिन वहां पहुंचते ही पुलिस ने पकड़ लिया। “इसके बाद से मैं जेल में ही था। अमेरिका की जेलों में सैकड़ों भारतीय बंद हैं। मैं सभी युवाओं से अपील करता हूं कि डंकी रूट {Donkey Route} से कभी विदेश न जाएं,” उसने कहा।

.

.

वहीं डिपोर्ट {Deport} होकर लौटे युवकों के पास केवल एक-एक बैग था। ये सभी लंबे समय तक अमेरिकी कैंपों में रहे। वहां से प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें भारत भेजा गया। इस मामले में डीएसपी ललित यादव ने बताया कि 14 में से 13 युवकों को पूछताछ के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। एक युवक, जिस पर पहले से शराब तस्करी का केस दर्ज था, उसे पुलिस अपने साथ ले गई है।

.

.

अभी तक किसी युवक ने किसी एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है। डीएसपी ने कहा कि “अगर कोई शिकायत करता है तो ट्रैवल एजेंटों {Travel Agents} पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” अधिकारियों के अनुसार, यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। तीन नवंबर को अमेरिका से डिपोर्ट {Deport} किए गए भारतीयों का एक और विमान भारत पहुंचने वाला है, जिसमें कई हरियाणा निवासी भी शामिल होंगे।