.
DSP Atul Soni Case Chandigarh Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मोहाली : सिंघम नाम से प्रसिद्ध मोहाली के डीएसपी अतुल सोनी सोनी की तरफ से लगाई गई मोहाली कोर्ट में ज़मानत पटीशन को अदालत ने ख़ारिज कर दिया है, जिसके बाद अब पुलिस की तरफ से सोनी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है /
..
बताया जा रहा है कि कोर्ट में दलील दी गई थी कि पुलिस ने अतुल्य सोनी ख़िलाफ़ झूठा केस दर्ज किया है, लेकिन कोर्ट ने एक दलील भी नहीं सुनी और ज़मानत अर्ज़ी को ख़ारिज कर दिया / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब अतुल सोनी की तरफ से ज़मानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया जा सकता है /
..
सबसे गंभीर बात तो यह है की कानून का पाठ पढ़ चूका खुद डीएसपी अतुल सोनी अब खुद को बचाने के लिए अपनी ही पुलिस से भागता फिर रहा है / आपको बता दें कि यह वही डीएसपी है जिसने बीते दिनों पत्नी के साथ हुए घरेलू विवाद के बाद पहले स्थानीय होटल में और बाद में घर पर झगड़ा किया और बाद में गुस्से में आकर अपनी ही पत्नी पर गोलियां चला दीं, इस हादसे में अतुल सोनी की पत्नी बाल-बाल बच गई थीं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
DSP Atul Soni Case Chandigarh Punjab




































