PTB News

Latest news
जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली, गर्लफ्रेंड ने उतरवाए बॉयफ्रेंड के कपड़े, आंखों पर बांधी पट्टी और जलाया जिंदा, जाने पूरा मामला, जालंधर : कार और एक्टिवा की हुई भीषण टक्कर, स्कूल जा रहे बच्ची हुई घायल, आरोपी गिरफ्तार, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह... जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, ज... पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा,

फिर दागदार हुई पंजाब पुलिस की खाकी, DSP पर लगा संगीन इल्जाम,

dsp continues to be a victim of lust if the police did not take action patiala

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पंजाब पुलिस का विवादों के साथ पुराना नाता है जो साथ छोड़ने के नाम नहीं ले रहा है / ऐसे में पटियाला के एक डी.एस.पी. के खिलाफ उसी के मकान में 7 वर्षों तक बतौर किराएदार परिवार सहित रही एक महिला ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म करने और इंकार या किसी से शिकायत करने पर पूरे परिवार पर FIR दर्ज करने की धमकियां देने के संगीन इल्जाम लगाए हैं /

महिला व उसका पति बच्चों के भविष्य को लेकर चुप रहे लेकिन अब महिला के दोनों बेटे विदेश चले गए हैं, जिसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बावजूद गठित की गई SIT ने कोई कार्रवाई नहीं की / महिला ने एडवोकेट एस.के. गर्ग नरवाना की मार्फत पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोपी DSP उसके गनमैन व धमकियां देने वालों पर मामला दर्ज करने व उसकी व परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है /

वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय जस्टिस राजमोहन सिंह ने मामले की सुनवाई करते हुए सरकार व पुलिस को नोटिस जारी किया है, जिसे सरकार की अधिवक्ता आकांक्षा ने स्वीकार किया / प्रतिवादियों को 18 अक्तूबर तक कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए गए हैं साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पीड़ित महिला व उसके परिवार को पुलिस परेशान नहीं करेगी /

Latest News

Latest News