PTB Big न्यूज़ लुधियाना : कोरोना की थर्ड वेव का आगमन है या फिर दूसरी वेव खत्म हुई या नहीं इसका तो पता नहीं लेकिन पहली और दूसरी लहर के दौरान देश में भंयकर तबाही देखने को मिली थी इसका सभी को अंदाजा है / ऐसे में कुछ समय पहले कोरोना के केस कुछ कम पडऩे लगे तो पंजाब सरकार ने शिक्षण संस्थान खोलने का फैसला किया है, पिछले दिनों ही स्कुल खुले है तब से बच्चों के परिजनों के दिलों में तमाम तरह की आशंकाए थी,
. .लेकिन वही हुआ जिसकी आशंका प्रकट की जा रही थी / चाहे इसे करह्वोना की तूसरी लहर की आहट कहें या कुछ और लेकिन स्कूलोंं में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से देखने को मिल रहे हैं / सरकार की ओर से 26 जुलाई से कक्षा दसवीं से बारहवीं और दो अगस्त से सभी स्कूलों को खोल दिया गया है / इसके बाद चीफ सेक्रेटरी पंजाब की ओर से स्कूलों में रोजाना टेस्टिंग किए जाने की बात कही गई है /
..
इसी के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती जोधेवाल, न्यू सुभाष नगर में 41 विद्यार्थियों के रैपिड टेस्ट किए गए जिसमें एक ही कक्षा के आठ विद्यार्थी रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं / पता चला है कि स्कूल के आठों संक्रमित विद्यार्थी 11वीं कक्षा के हैं / इसके बाद स्कूल के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है और सभी के आरटीजीएस टेस्ट भी करवा दिए गए हैं,
. .जिनकी रिपोर्ट दो से तीन दिनों तक आनी है / वहीं स्कूल दो शिफ्टों में चल रहा है / कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थी सुबह की शिफ्ट तथा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी दोपहर की शिफ्ट में स्कूल में आ रहे हैं / स्कूल के 11वीं और 12वीं के कुल 500 विद्यार्थी जिनमें फिलहाल 120 से 150 तक विद्यार्थी स्कूल आ रहे हैं / इस खबर ने सभी की चिंताए बढ़ा दी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































