PTB Big न्यूज़ होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां मुकेरिया के मंसूरपर में रेड करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग हुई है। जिसमें एक सीआईए स्टाफ के मुलाजिम शहीद हो गया। मृतक मुलाजिम की पहचान सीनियर कॉन्स्टेबल अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस की CIA टीम को जानकारी मिली थी कि होशियारपुर के मुकेरियां गांव में राणा मंसूरपुर नाम के एक शख्स के पास अवैध हथियार हैं,
..
जिसके बाद मुकेरिया में जब टीम पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। छापेमारी के दौरान हुई इस फायरिंग में एक गोली CIA के एक कर्मचारी को लग गई। पुलिसकर्मी के सीने पर गोली लगी थी, जिसके बाद उसे तुरंत ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस के बडे अफसर घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
. .डीएसपी विपन कुमार ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर जख्मी हुआ था। जिसके बाद वह क्राइम सीन पर वेपन फेंक कर फरार हो गया था। उसकी तलाश के लिए पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। क्राइम सीन के आसपास घरों और खेतों की तलाशी जारी है। क्राइम सीन से पुलिस को करीब 10 चले हुए खोल बरामद हुए हैं।
. .