PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

नए साल की पूर्व संध्या से देश भर में अनिवार्य हुआ FASTag, लेकिन 15 फरवरी तक इन जगहों को दी गई राहत,

FASTag became mandatory across the country from New Year's Eve government extends fastag deadline till 15 february 2021

FASTag became mandatory across the country from New Year’s Eve government extends fastag deadline till 15 february 2021

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : सरकार ने फास्टैग (FASTag) की डेडलाइन को लेकर वाहन मालिकों को थोड़ी राहत दी है / अब देशभर में सभी चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग की डेडलाइन 15 फरवरी 2021 तक बढ़ गई है / इससे पहले NHAI की ओर से कहा गया था कि एक जनवरी से कैश टोल कलेक्शन बंद हो जाएगा, लेकिन अब इसकी समय सीमा बढ़ा दी गई है /

.

.

इस संबंध में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा की हाइब्रिड लेन में 15 फरवरी तक फास्टैग या नकद माध्यम से भुगतान किया जा सकेगा / मंत्रालय ने कहा कि टोल प्लाजा की फास्टैग लेन में केवल फास्टैग के माध्यम से ही भुगतान स्वीकार किया जाएगा /

ptbnews
ptb news

.

फास्टैग को एक दिसंबर 2017 के बाद से नए चार पहिया वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशन के समय ही अनिवार्य कर दिया गया था / इस पूरे फैसले को लागू करने के लिए सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम-1989 में संशोधन किया था / अब तक 2.20 करोड़ से ज्यादा फास्टैग आवंटित किए गए हैं / एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोविड-19 के कारण लोग कॉन्टैक्ट लेस ट्रांजेक्शन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं /

.

FASTag became mandatory across the country from New Year's Eve government extends fastag deadline till 15 february 2021
नए साल की पूर्व संध्या से देश भर में अनिवार्य हुआ FASTag, लेकिन 15 फरवरी तक इन जगहों को दी गई राहत,

.

24 दिसंबर को पूरे देशभर में फास्टैग का बंपर ट्रांजेक्शन हुआ / नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बताया कि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (NETC) प्रोग्राम के तहत यह पहली बार था जब एक दिन में फास्टैग से 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का टोल कलेक्शन हुआ / 24 दिसंबर 2020 को एक दिन में 50 लाख से ज्यादा का फास्टैग ट्रांजेक्शन हुआ /

.

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार फास्टैग ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और पेटीएम पर उपलब्ध है। बैंक और पेट्रोल पंप से भी फास्टैग को खरीदा जा सकता है / बैंक से फास्टैग लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि जिस बैंक में आपका खाता हो उसी से फास्टैग खरीदें /

.

एनएचएआई के अनुसार आप फास्टैग को किसी भी बैंक से 200 रुपये में खरीद सकते हैं / फास्टैग को आप कम से कम 100 रुपये से रिचार्ज करवा सकते हैं / सरकार ने बैंक और पेमेंट वॉलेट से रिचार्ज पर अपनी तरफ से कुछ अतिरिक्त चार्ज लगाने की छूट दी हुई है /

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

FASTag became mandatory across the country from New Year’s Eve government extends fastag deadline till 15 february 2021