PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह... जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, ज... पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र... शादी समारोह में खाना खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, Share Market Rises: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया बड़ा झटका, पढ़ें पूरा मामला,

CT Group एक बार फिर से विवादों में, चेयरमैन, उनकी पत्नी और वाइस चेयरमैन पर दर्ज हुई FIR, जाने पूरा मामला,

fir against CTgroup CT Institute CT University CTInstitute CTUniversity owner her wife and son one sided divorce from jalandhar court daughter in law filed case harassment Punjab

PTB City News जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर शहर के सबसे प्रसिद्ध शिक्षा संस्थान यानि CT Group एक बार फिर से विवादों में घिर गया है / दरसअल इस बार यह विवाद बाहरी नहीं बल्कि घरेलू है / NIR Wing Mohali में दर्ज FIR के मुताबिक CT Group के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी उनकी पत्नी और वाइस चेयरमैन बेटे हरप्रीत सिंह पर उनकी बहू सीरत ने NRI थाने में FIR दर्ज करवाई है यह शिकायत ADG NRI wing SAS नगर में दर्ज करवाई गई है /

सीरत ने शिकायत में कहा है कि 2012 में उनकी शादी हुई थी रिंग सेरेमनी में करीब 10 लाख रूपये कैश दिए गए थे, चंडीगढ़ के होटल जेडब्ल्यू मैरियट में शादी हुई थी / बारात की मेहमान निवाजी के लिए करीब 20 लाख रुपए खर्च किए गए थे / शादी के बाद 2 महीने तक सब कुछ तो ठीक चला, लेकिन बाद में अचानक उनके पति हरप्रीत सिंह, ससुर चरणजीत सिंह चन्नी और सास का व्यवहार बदल गया उसे उनके पिता के दादा पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के नाम पर ताने मारने लगे / FIR के मुताबिक सीरत ने यह भी कहा कि ससुराल पक्ष ने जेवर भी लो स्टैंडर्ड देने की बात कही /

सीरत ने अपने पति हरप्रीत पर हाथ उठाने का भी आरोप लगाया है / सीरत का आरोप है कि इस दौरान सास और ससुर भी मौजूद रहते थे और वह हंसते थे वह अपनी मां पर बोझ नहीं बनना चाहती थी, इसलिए सब सहती रही 2014 में उनके बेटी हुई इसके बाद भी घर के हालात नहीं सुधरे / FIR में जेठानी और उनके पति पर भी सवाल उठाए गए हैं / 2016 में उनके बेटा हुआ सीरत ने आरोप लगाते हुए लिखा है कि 15 दिसंबर 2012 को उसने अपने पति को दो दोस्तों के साथ ड्रग लेते देखा था /

वह इस रिश्ते से इतना दुखी थी कि दिसंबर 2019 में वह अपने बच्चे को साथ लेकर अमेरिका आ गई और अब जून 2022 में वह वापिस पंजाब आई है, लेकिन ससुराल उसकी कोई बात नहीं पूछ रहा था / NRI Wing ने इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच की और जांच के बाद दोष सही पाए जाने की बाद मामला दर्ज कर लिया गया, क्योंकि बहू सीरत ने दहेज मांगने, दहेज का सामान खुर्द-बुर्द करने और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप लगाए हैं /

सीरत ने यह भी कहा है कि वह विदेश जाकर अन्य महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा है / वह कुछ साल अमेरिका में रही अब वह चंडीगढ़ में रह रही है / NRI मोहाली थाने की पुलिस ने सिटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी उनकी पत्नी परमिंदर कौर बेटे हरप्रीत उर्फ बनी पर धारा 498-A, 406, 506, 417 के तहत मामला दर्ज किया है / मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में माननीय अदालत ने CT Group के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी, व पुत्र हरप्रीत सिंह की Anticipatory बेल नामंजूर करते हुए / फिलहाल पत्नी परमिंदर कौर की तो अग्रिम याचिका मंजूर कर ली है / लेकिन अगर आरोप सही निकले तो तीनों को 3-3 साल की सजा हो सकती है /

Latest News

Latest News