PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

दिवाली की रात बस में जलाए थे दीये, लगी आग, ड्राइवर और कंडक्टर जिंदा जले,

fire broke out in the bus On diwali driver and conductor burnt alive

PTB Big न्यूज़ रांची : दिवाली की रात रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी एक बस में आग लगने से दो लोग जिंदा जल गए। ये दोनों बस के ड्राइवर और खलासी थे। इनकी पहचान मदन और इब्राहिम के रूप में हुई है। हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। बताया गया कि दिवाली की रात पूजा करने के बाद ड्राइवर और खलासी बस में ही सो गए थे।

उन्होंने बस में मिट्टी का एक दीया जला रखा था। आग इसी दीये से लगी। रात डेढ़ बजे के आसपास बस से अचानक आग की ऊंची लपटें उठने लगीं तो लोगों को इस हादसे का पता चला। आग इतनी तेजी से फैली कि ड्राइवर-खलासी बाहर नहीं निकल पाए। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एक-डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। बस से बरामद दोनों लोगों की लाशें पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजी गई हैं।

इधर रांची के मोरहाबादी मैदान में पटाखे के विस्फोट से एक कार में आग लग गई। उसपर सवार लोग बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह में पटाखे की वजह से एक स्कूटी में लगी आग देखते-देखते पूरे घर में फैल गई। अमर नामक व्यक्ति के घर का सारा सामान इस आग में जलकर राख हो गया। घटना के एक घंटे बाद टाटा मोटर्स और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब आग पर काबू पाया जा सका।

डाल्टनगंज शहर में भी पटाखे की चिंगारी से छह मुहान के समीप साहिल कांपलेक्स में स्थित एम करण कलर लैब में आग लग गयी। यहां स्थानीय लोगों के प्रयास से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया, इसके बावजूद लैब के बाहरी हिस्सों में लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Latest News

Latest News