PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में हाइड्रोजन सिलिंडरों से भरे ट्रक में लगी देखते ही देखते भीषण आग, धमाकों से दहला पूरा इलाका,

Fire broke out in truck full of hydrogen cylinders on Rada Sahib Road in Khanna Big Breaking PTB News Punjabi News

PTB Big न्यूज़ खन्ना : खन्ना के गांव घुडानी के पास राड़ा साहिब रोड पर बुधवार देर रात करीब 11 बजे हाइड्रोजन सिलिंडरों से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग से कई सिलिंडरों में धमाके भी हुए जिससे आसपास के कई पेड़ भी आग की चपेट में आ गए। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच आग को कंट्रोल किया जिससे बड़ा हादसा टल गया।

अगर और देर होती तो सड़क किनारे पेड़ों में लगी आग विकराल रूप धारण करके गांव के अंदर तक भी जा सकती थी। जानकारी के अनुसार राजपुरा से हाइड्रोजन सिलिंडरों से भरा ट्रक रायकोट में किसी फैक्टरी में जा रहा था। ट्रक में 285 सिलिंडर थे। पायल से राड़ा साहिब जाते समय घुडानी गांव के पास ट्रक का टायर फट गया। जिससे बेकाबू ट्रक पेड़ से टकरा गया।

इसके बाद सिलिंडरों में आग लग गई। ट्रक ड्राइवर ने भागकर अपनी जान बचाई। गांव के एक व्यक्ति ने आग को देख पुलिस और खन्ना फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग को कंट्रोल किया। फायर कर्मी सुखदीप सिंह ने बताया कि आग से पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। आग को कंट्रोल करने में करीब पौना घंटा लगा।

Latest News