PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अमेरिका के शॉपिंग मॉल में अज्ञात हमलावरों ने की लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की हुई मौत, कई घायल,

firing again america firing people shopping malls 4 killed Many inured

PTB Big न्यूज़ अमेरिका : अमेरिका में फिर गोलीबारी हुई। रविवार शाम के एक बंदूकधारी ने इंडियाना प्रांत के ग्रीनवुड के मॉल में अंधाधुंध गोलीबारी की। इससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। हमलावर को मॉल में मौजूद एक हथियार से लैस नागरिक ने मार गिराया।

इंडियाना के मेयर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रीनवुड पार्क मॉल में गोलीबारी हुई है जिसमें 4 लोग मारे गए हैं। अन्य तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रीनवुड पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर की है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से इसके बारे और अधिक जानकारी देने को कहा गया है।
यूएस में गोलीबारी की घटनाएं कोई नई बात नहीं है।

गन वायलेंस आर्काइव के मुताबिक एक साल में 40 हजार से अधिक मौतें फायरिंग हुई है। वहीं, ह्यूस्टन के एक अपार्टमेंट परिसर में कहासुनी के दौरान गोलीबारी में चार लोग मारे गए हैं। ‘द हैरिस काउंटी’ के शेरिफ कार्यालय ने बताया कि अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां चार पुरुष मिले,

जिन्हें शनिवार देर रात गोली मारी गई थी। उन्होंने बताया कि तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चौथे की अस्पताल ले जाने के बाद मौत हुई। शेरिफ एड गोंजालेज ने ट्विटर पर बताया कि मरने वालों में से दो की उम्र 16 साल, एक की 19 और एक की 25 साल है। शेरिफ कार्यालय के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने मृतकों सहित कई पुरुषों को कहासुनी के बाद एक-दूसरे पर गोलियां चलाते हुए देखा था।

Latest News