PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर बढ़ रही लूटपाट व चोरी की वारदातों को ध्यान में रखते हुए जालंधर फोकल पॉइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन द्वारा एक नई पहल करते हुए निजी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। यह सुरक्षा पहले फोकल प्वाइंट में तैनात की गई है, जिसके बाद यह गदईपुर फिर अन्य उद्योगिक क्षेत्रों में तैनात की जायेगी।
. .इसमें कुल 8 मुलाजिम तैनात रहेंगे। एक गाड़ी में 4 मुलाजिम होंगे। जो रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक तैनात रहेंगे। इन मुलाजिमों के पास एक पिस्टल भी साथ रहेगी, जोकि लाइसेंसी होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रधान नरिंद्र सग्गू ने बताया कि चोर लुटेरे फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों, महिलाओं और कारोबारियों को लगातार निशाना बनाते है।
.
.उनके कर्मियों व उन्हें हर तरफ से असुरक्षा का माहौल दिखाई दे रहा है, हालांकि पुलिस भी अपनी और से निरंतर प्रयास कर रही है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही आपराधिक घटाओं को ध्यान में देखते हुए ऐसा करना एसोसिएशन के सदस्यों को उचित लगा, ताकि आने वाले समय में निजी सुक्षाकर्मियों की बदौलत फोकल पॉइंट एक्सटेंशन व अन्य इलाकों में आपराधिक घटनाएं काम हो।
. .उन्होंने यह भी कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में अपराधी सॉफ्ट टारगेट समझकर वारदात करते है। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान नरिंद्र सग्गू, तजिंदर सिंह भसीन, केवल चौधरी, राजीव मित्तल, सतीश बिगामल, पुनीत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अमित गुप्ता, नितिन शर्मा, हरमीत सिंह, जसविंदर सिंह, अमरजीत चड्ढा, जे एम पी ग्रुप के बलराम कपूर व् अन्य उद्योगपति उपस्थित थे।
. .







































