.
Former minister Cabinet Minister Punjab Navjot Singh Sidhu, who has been sitting silent in Punjab politics for a long time, started the YouTube channel Jitega Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह व कुछ नेताओं के साथ कोल्ड वार के चलते काफी लंबे समय से चुप्पी साधे बैठे पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर से अपने नए अंदाज में एंट्री मारी है / यह एंट्री पंजाब सरकार के लिए खतरे की घंटे भी हो सकती है / सिद्धू ने यह एंट्री यू-ट्यूब चैनल शुरू करके मारी है और इसमें साफ दिख रहा है कि पंजाब की राजनीति में उन्होंने एक नया धमाका किया है /
..
सिद्धू ने पंजाबियों के साथ सीधे रूप से सादी और सरल भाषा में अपने विचार सांझे करने के लिए आज अपना यू -ट्यूब चैनल शुरू कर दिया है / उनके दफ़्तर की तरफ से जारी बयान के अनुसार लोगों के साथ सीधे तौर पर जुड़ने के लिए सिद्धू अपना यू -ट्यूब चैनल शुरू कर रहे हैं / उन्होंने शनिवार सुबह इस यू -ट्यूब चैनल की शुरूआत करते अपनी पहली वीडियो पोस्ट की है /
उन्होंने इस दौरान ‘आस ते विश्वास’ शीर्षक पर डाली इस 4.10 मिनट की वीडियो में कई अहम बातें कही हैं / सिद्धू के इस यू -ट्यूब चैनल का नाम ‘जित्तेगा पंजाब’ रखा है / इस चैनल पर लोग राज्य की तरक्की से जुड़े मुद्दों, गोष्टियां, मुलाकातें और संवाद के द्वारा अपने विचारों का सिद्धू के साथ आदान -प्रधान कर सकेंगे /
.उन्होंने यह भी बताया कि यह चैनल पंजाब को फिर से प्रगति के पथ पर ले जाने के यत्न का एक प्लेटफार्म होगा / 9 महीने के आत्म मंथन और आत्म उत्थान के बाद पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अब पंजाब के जलते मुद्दों पर आवाज़ बुलंद करेंगे / इसके द्वारा पंजाब की प्रगति के लिए एक कल्याणकारी राज्य के तौर पर करने के लिए रोड मेप तैयार किया जाएगा /
.आपको बता दें कि फरवरी के अंत में नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रधान सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात की थी / मुलाकात के बाद सिद्धू ने कहा था कि उन्होंने हाईकमान को पंजाब के मौजूदा हालातों के बारे जानकारी दी थी / अब देखना यह होगा कि नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा मारी गई इस दमदार एंट्री से किस किस को नफा और नुकसान होता है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Former minister Cabinet Minister Punjab Navjot Singh Sidhu, who has been sitting silent in Punjab politics for a long time, started the YouTube channel Jitega Punjab






































