.
four year old girl sexually assaulted in namami gange ghat changing room dehradun haridwar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हरिद्वार : हरिद्वार में नमामि गंगे घाट के चेंजिंग रूप में ले जाकर एक शादीशुदा आदमी ने चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया है / श्यामपुर पुलिस ने आरोपी दीपक निवासी गांव कांगड़ी को गिरफ्तार कर लिया है / वहीं पीड़िता की मां ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है / चंडीगढ़ आदापुर के नीचे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली एक चार साल की मासूम देर शाम नमामि गंगे घाट पर खेल रही थी /
..
इसी दौरान आरोपी उसे नमामि गंगे घाट पर बने एक चेंजिंग रूम में ले गया और मासूम के साथ दुष्कर्म किया / बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया / एसओ श्यामपुर दीपक अटैक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है / वह नशे का आदि है और शादीशुदा है /
.वहीं उत्तरकाशी में बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है / आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और छेड़खानी की धारों में मुकदमा दर्ज किया गया है / थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि बीते छह नवंबर को क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में एक अज्ञात युवक पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था /
.महिला के अनुसार उसकी बेटी ट्यूशन पढ़ने के बाद दिन में अपनी मौसी के घर गई थी / शाम के समय वहां से लौटते समय ज्ञानसू के पास एक युवक ने उसे अपनी बाइक पर लिफ्ट दी और रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की / लड़की के शोर मचाने पर वह भाग गया, लेकिन लड़की ने उसकी बाइक का नंबर नोट कर लिया /
.पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट तथा छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की / पुलिस उपनिरीक्षक मनीषा नेगी ने बताया कि बड़ेथी बाईपास के पास आरोपी मनवीर कलूड़ा को गिरफ्तार कर लिया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
four year old girl sexually assaulted in namami gange ghat changing room dehradun haridwar






































