PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Gangster लॉरेंस का मिला होशियारपुर पुलिस को ट्रांजिट रिमांड,

Gangster Lawrence transit remand to Hoshiarpur police Punjab

PTB Big न्यूज़ होशियारपुर : पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आज अमृतसर की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे ट्रांसिट रिमांड पर होशियारपुर पुलिस लेकर रवाना हुई। अगले 24 घंटों के दौरान गैंगस्टर बिश्नोई का मेडिकल करवाने के बाद होशियारपुर पुलिस उसे अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल करेगी।

पिछले करीब 13 दिनों से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से अमृतसर पुलिस गैंगस्टर राणा कदोंवालियां हत्याकांड में पूछताछ कर रही थी। रिमांड हासिल करने के बाद उसे खरड़ इंटेरोगेशन सेंटर रखा जाता था। अमृतसर पुलिस का रिमांड खत्म होने पर उसे खरड़ से देर शाम उसे पेशी के लिए अमृतसर लाया गया था। अदालत द्वारा अमृतसर पुलिस का रिमांड और ना बढ़ाकर उसे होशियारपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।

बिश्नोई के काफिले में सेंधमारी के अंदेशे से उसे कोर्ट में ही रोक दिया गया है। कड़े सुरक्षा पहरे के बीच बिश्नोई को 7:30 पर अदालत में लाया गया था जहां करीब 8:30 पर होशियारपुर पुलिस को 1 दिन का ट्रांसलेट रीमाउंट दे दिया गया था। जिसके बाद होशियारपुर पुलिस उसे लेकर जाने की तैयारी ही कर रही थी कि अचानक अजनाला रोड पर लगाए गए

बैरी गेट पर खड़े लोगों को अदालत की ड्यूटी के लिए छोड़ दिया गया। अचानक सड़कों पर इस कदर भीड़ हो गई की पुलिस ने तुरंत बिश्नोई को अमृतसर की कोर्ट में ही बंद कर दिया है और सड़कों पर सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है। पिछले करीब 1 घंटे से पुलिस रास्तों की क्लेरेंस ले रही है जिसके बाद ही अब विश्नोई के काफिले को कोर्ट से होशियारपुर की ओर रवाना किया जाएगा।