PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कस्टम विभाग ने अमृतसर एयरपोर्ट पर पकड़ा 22 लाख रूपये का सोना, युवक ने जिस तरह से था छिपा रखा उसे देख अधिकारी भी हुए हैरान,

gold smuggling amritsar airport delhi male arrest customs with 21 lac gold paste amritsar

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 21.69 लाख रुपए के सोने को जब्त करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान दिल्ली के एक युवक को भी कस्टम विभाग ने पकड़ा है और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी पकड़ा गया सोना पेस्ट बनाकर अपनी बनियान (अंडर शर्ट) के साथ छिपाकर लाया गया।

कस्टम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया युवक फिरदौज एलएनजेपी कॉलोनी, महाराज रणजीत सिंह रोड, दिल्ली निवासी है। बुधवार को वह स्पाइस जेट की SG 56 फ्लाइट से अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था। आरोपी की जब कस्टम विभाग ने जांच की तो उसकी अंडर शर्ट कुछ सख्त थी। जांच में उसकी अंडर शर्ट के साथ चिपकाया सोना मिला।

आरोपी ने सोने की पेस्ट बना रखी थी, ताकि मेटल डिटेक्टर टेस्ट पास किया जा सके। आरोपी की अंडर शर्ट से जब सोना निकाल जांच की गई तो उसका वजन 410 ग्राम मिला। जिसकी इंटरनेशनल वेल्यू 21.69 लाख रुपए बै। फिलहाल फिरदौज पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है। अमृतसर एयरपोर्ट पर बीते दिनों 12 नवंबर को 1.08 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा पकड़ी गई थी।

यह पैसा पंजाब से दुबई भेजा जा रहा था। इस कार्रवाई को डायरेक्टर रेवेन्यू इन्वेस्टिगेशन ने किया था। वहीं बीती 21 अक्टूबर को कस्टम विभाग ने 411 ग्राम सोना पकड़ा था। जिसे एक युवक ने अपनी गुदा में छिपाया रखा था। इतना ही नहीं, कस्टम ने 7 अक्टूबर को भी 336 ग्राम सोना पकड़ा था। जिसे दो युवक मुम्बई एयरपोर्ट से लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे।

Latest News