PTB News

Latest news
जालंधर, विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान क्या डकार चूका है पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर शहर के नामी... विजलेंस की गिरफ्त में चल रहे रमन अरोड़ा के रिश्तेदारों पर भी गिरी जांच की आंच, रमन अरोड़ा को साथ लेकर... पंजाब सरकार की सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के सपनों को उड़ान, छात्राओं ने DC और CP के साथ एक दिन व... पंजाब, वाह! आय 1.08 करोड़ लेकिन खर्च कर डाले 1.39 करोड़, बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल फिर विवादों में घ... जालंधर, विधायक रमन अरोड़ा फर्जी नोटिस के बाद एक और मामले में फंसे, विजिलेंस कर सकती है जाँच, हिरासत म... जालंधर सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा की जेल में आखिर कैसे गुजरी रात, हुए भावुक, पंजाब में उप-चुनाव की हुई घोषणा, 19 जून को होगी वोटिंग, किस-किस पार्टी ने किस-किस नेता को उतारा चुना... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਇਓਲੌਜੀਕਲ ਡਾਈਵਰਸਟੀ ਦਿਵਸ, इनोसेंट हार्ट्स ने दिशा के तत्वावधान में “टेक्नोलॉजी इन एजुकेशन” पर शिक्षा सम्मेलन का किया आयोजन, कपूरथला में CIA इंचार्ज सहित 4 पुलिसकर्मी को किया गिरफ्तार, लाखों की डील से जुड़ा है मामला,
Translate

भारत के गोल्डन बॉय के नाम से प्रसिद्ध नीरज चोपड़ा गुपचुप तरिके से बंधे शादी के बंधन में,

golden-boy-neeraj-chopra-wife-himani-mor-marriage

.

PTB News “Sports” : ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। नीरज ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी साझा की है। आपको यह भी बता दें कि नीरज की शादी में करीबी दोस्त और रिस्तेदार ही शामिल हुए। नीरज चोपड़ा की शादी की तस्वीरें जैसे ही सामने आई लोग हैरान नजर आए

.

.

वहीं बधाईंयां भी खूब बरसी। वहीं लोग उनकी पत्नी के बारे में जानने को भी उत्साहित दिखें। नीरज चोपड़ा भाला फेंक में अपनी असाधारण उपलब्धियों के लिए जाने जाते है। नीरज चोपड़ा ने रविवार को शादी कर ली। नीरज ने हिमानी मोर संग शादी के सात फेरे लिए। स्पोर्ट्स स्टार के मुताबिक हिमानी मोर (Himani Mor) एक टेनिस प्लेयर हैं। हिमानी ने अपनी एजुकेशन साउथइस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी से पूरी की है।

.

वह फ्रेंकलिन प्रियर्स यूनिवर्सिटी में पार्ट टाइम वॉलंटियर असिस्टेंट टेनिस कोच रही हैं। एमहर्स्ट कॉलेज में ग्रेजुएट असिस्टेंट के रूप में काम करने वाली हिमानी कॉलेज की महिला टेनिस टीम का प्रबंधन करती हैं। वह टीम के प्रशिक्षण, शेड्यूलिंग, भर्ती और बजट की देखरेख करती हैं. हिमानी मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से स्पोटर्स मैनेजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन विज्ञान में

.

.

मास्टर डिग्री की पढ़ाई भी कर रही हैं।  टोक्यो 2020 ओलंपिक में भाला फेंक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने प्रसिद्धि प्राप्त की, एथलेटिक्स में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय बन गए। अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में उनकी निरंतर सफलता ने उन्हें वैश्विक खेल आइकन बना दिया है, जिससे उन्हें दुनिया भर में प्रशंसा और सम्मान मिला है। 

.

नीरज चोपड़ा के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं और एथलीट को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। जैसे-जैसे वह वैश्विक मंच पर भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं, उनकी यात्रा में हिमानी का जुड़ना उनकी कहानी में एक दिल को छू लेने वाला पहलू जोड़ता है। नीरज और हिमानी का मिलन इस स्टार एथलीट के लिए एक रोमांचक नए दौर की शुरुआत है, जिनके खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें पहले ही राष्ट्रीय धरोहर बना दिया है।

Latest News