PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अब नहीं मिलेगी गूगल में ‘नौकरी’, सुंदर पिचाई यह बताई वजह,

google slows hiring now there is no job in google sundar pichai said this year the company will slow down the restoration process

PTB Big न्यूज़ अमेरिका : अल्फाबेट की कंपनी गूगल इस साल के बचे हुए महीनों में अपनी बाहाली की प्रक्रिया को धीमा करेगा। ऐसा आने वाले महीनों में संभावित मंदी को देखते हुए किया जा रहा है। यह बात कही है कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने। पिचाई की ओर से मंगलवार को कंपनी के कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में इस बात की जानकारी दी है।

ब्लूमबर्ग न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार सुंदर पिचाई कंपनी ने कर्मचारियों को भेजे गए एक ईमेल में कहा है कि साल 2022 और 2023 में कंपनी का फोकस सिर्फ इंजीनियरिंग, तकनीकी विशेषज्ञ और महत्वपूर्ण पदों पर बहाली करने पर होगा।

सुंदर पिचाई ने कहा है कि कंपनी की आगे की यात्रा में हमें और अधिक उद्यमशील होने की जरूरत है। हमें भविष्य में अधिक तात्कालिकता, तेज फोकस और सामान्य दिनों की तुलना में सफलता की अधिक भूख के साथ काम करना पड़ेगा।

पिचाई ने कहा है कि कुछ मामलों में इसका यह मतलब है कि जहां निवेश ओवरलैप होता है वहां प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित और समेकित करने की जरूरत होती है। सुंदर पिचाई ने अपने ईमेल की शुरूआत ही अनिश्चित वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण के तहत मंदी की चिंताओं को दिमाग में सबसे ऊपर रखने की बात के साथ की है।