.
government screws on closed private hospitals license will be canceled if the health service is not started chandigarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “हेल्थ” न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ निजी अस्पतालों द्वारा OPD व Hospitals बंद करने को गंभीरता से लिया है / उन्होंने कहा कि अगर इन अस्पतालों ने स्वास्थ्य सेवाओं को फिर से शुरू नहीं किया तो उनका लाइसेंस रद कर दिया जाएगा /
..
इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कुछ निजी अस्पतालों के बंद होनेे की सूचनाएं उनको मिली हैं / सेहत विभाग को इसकी पड़ताल करने को कह दिया गया है / सीएम ने कहा कि यदि कठिन समय में डॉक्टरों, मेडिकल कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं देनी बंद कर दी तो लोगों को मुश्किलें बढ़ जाएंगी / लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाएंगी /
..
कैप्टन ने कहा कि फौज में जंग के समय भागने वाले को भगौड़ा कहा जाता है और भगौड़े व्यक्ति को गोली मारने के हुक्म होते हैं / उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अब अस्पताल न खोले तो उनको भविष्य में अस्पताल खोलने की कतई इजाजत नहीं दी जाएगी / इस खबर के बाद पंजाब के हर जिलों के स्वास्थ्य अधिकारीयों ने उन अस्पतालों की जाँच शुरू कर दी है जो कोरोना वायरस की वजह से अपने अस्पतालों को बंद कर घरों में बैठ गए थे /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
government screws on closed private hospitals license will be canceled if the health service is not started chandigarh






































