.
greater noida jewar airport land farmers attack district administration team sdm injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ ग्रेटर नोएडा : दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के लिए अधिग्रहित जमीन पर कब्जा करने गई जिला प्रशासन और किसानों (Farmers) के बीच सोमवार को हुई हिंसक झड़प में एसडीएम गुंजा सिंह (SDM Gunja Singh) समेत कई लोगों के घायल होने की खबर है /
..
मिल रही जानकारी के मुताबिक एसडीएम के नेतृत्व में जमीन पर कब्ज़ा के लिए पहुंची टीम को किसानों ने कब्ज़ा देने से मना कर दिया / इसके बाद टकराव की स्थिति आ गई. तभी किसानों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी / इस पत्थरबाजी में एसडीएम समेत कई लोग घायल हुए हैं / फ़िलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है /
.आपको बता दें ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित रोही गांव में सोमवार को एसडीएम गुंजा सिंह दल-बल के साथ एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित जमीन पर कब्जे के लिए पहुंची थीं, लेकिन किसानों ने जमीन पर कब्ज़ा देने से इनकार कर दिया / इस बीच उग्र किसानों ने एसडीएम की गाड़ी पर पथराव कर दिया / इस पथराव में जहां एसडीएम घायल हो गई और उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई /
.फिलहाल मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है / उधर किसानों का आरोप है कि जिला प्रशासन तानाशाही कर रहा है और उनके हितों की अनदेखी की जा रही है / बता दें सोमवार को जिला प्रशासन ने जेवर एयरपोर्ट की जमीन पर कब्जा लेने की घोषणा की थी / उससे पहले एसडीएम के नेतृत्व में तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी कब्जा लेने पहुंचे थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
greater noida jewar airport land farmers attack district administration team sdm injured




































