.
Republic Day celebrated in the premises of IV World School
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वल्र्ड स्कूल जालंधर मेंं किंडरगार्डन के नन्हें बच्चों ने गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया / इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया / स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती एस. चौहान जी ने अध्यापकगणों तथा विद्यार्थियों के साथ देश का तिरंगा फहराया तथा देश के प्रति भक्ति भावना व्यक्त की /
..
इस दौरान नन्हें छात्रों ने सबसे पहले परेड द्वारा तिरंगे को सलामी दी और उन वीरों तथा देशप्रमियों को याद करते हुए देशभक्ति के गीत, नृत्य प्रस्तुत किया, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व लुटा दिया, जिनके प्रयत्नों द्वारा हमारा देश आज एक लोकतांत्रिक तथा गणतांत्रिक देश बन पाया है / विद्यालय का सारा परिसार भारत माता की जय के नारो से गूंज उठा /
.वासल एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान श्री के.के. वासल जी, उपाध्यक्ष श्री आर.के. वासल, चेयरमैन श्री संजीव वासल, निदेर्शिका श्रीमती इना वासल, सी.ई.ओ. श्री राघव वासल जी ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी खूब प्रशंसा की तथा उन्हें गणतंत्र दिवस की बधाई दी /
.स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती एस. चौहान जी ने भी नन्हें छात्रों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि एक देश को सही ढ़ग से चलाने के लिए एक सविंधान की आवश्यकता होती है / हमें अपने अधिकारों तथा कर्तव्यों का सही ढ़ग से पालन कर चाहिए /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Republic Day celebrated in the premises of IV World School




































