PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

200 लोगों की मौत पर भी चापलूसी, यह कैसा जायज़ा, मोरबी में पीएम मोदी के अस्पताल में दौरे से पहले रंगाई-पुताई हुई रातभर, विपक्ष ने उठाए कई सवाल,

Gujarat Morbi Bridge Collapse New tiles Painting cleaning in Morbi Civil Hospital before PM PTB Big News Excluive

PTB Big न्यूज़ गुजरात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज यानि (1 नवंबर) को मोरबी दौरे से पहले विपक्ष ने गंभीर सवाल उठाए हैं / पीएम मोदी मोरबी सिविल अस्पताल में केबल पुल हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे / इससे पहले ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें पीएम मोदी के आगमन से पहले अस्पताल को चमकाया जा रहा है /

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार (31 अक्टूबर) को ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम मोदी के दौरे पर सवाल उठाए / उनके ट्वीट को कई और नेताओं ने भी रीट्वीट किया है / सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट में लिखा, ”पीएम मोदी कल मोरबी के सिविल अस्पताल जाएंगे, उसके लिए अस्पताल का रंग रोगन इत्यादि युद्ध स्तर पर हो रहा है /

चमचमाती दीवारें और नई टाइलों से सुसज्जित अस्पताल में घायल शायद बेहतर महसूस करें, यही उम्मीद होगी. मोरबी त्रासदी में करीब 200 लोगों की मौत की खबर है / कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इसे रीट्वीट करते हुए लिखा, ”प्रधान मंत्री जी, आप को ये हो क्या गया है? अभी तो पूरी लाशें भी नहीं मिलीं हैं, आज कई घरों में चूल्हा भी नहीं जला है और आपको यहां भी तमाशा सूझ रहा है?”

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया, ”किसी के घर में मृत्यु हो जाए तो रंगाई पुताई करवाता है? अस्पताल के अंदर 134 लाशें पड़ी हैं और हॉस्पिटल की रंगाई पुताई का काम चल रहा है / भारद्वाज के ट्वीट को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रीट्वीट करते हुए लिखा, ”27 साल में भाजपा ने सरकारी अस्पतालों में कोई काम नहीं किया / आज प्रधानमंत्री जी के दौरे के समय देश, गुजरात के अस्पतालों का सच, 27 साल की भाजपा की नाकामी का सच न देख ले, इसलिए लाशों के बीच, मातम के माहौल में भी रंगाई पुताई की जा रही है. बेहद शर्मनाक है ये सब /

Latest News