PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुंद्रा पोर्ट से 350 करोड़ की 75 किलो हेरोइन बरामद, ​​​​​​​पंजाब होनी थी डिलीवरी,

Gujarat mundra port punjab police and ats officer recovers 75 kg drugs Chandigarh Punjab

PTB Crime न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने गुजरात पुलिस की मदद से मुंद्रा पोर्ट से 75 किलो हेरोइन रिकवर की है। जिसकी कीमत 350 करोड़ रुपए है। यह हेरोइन मुंद्रा पोर्ट से पंजाब आनी थी। फिर इसे पंजाब से आगे भेजा जाना था। इसका इनपुट पंजाब पुलिस को मिल गया, जिसके बाद तुरंत केंद्रीय एजेंसियों और गुजरात पुलिस से तालमेल कर पूरी कार्रवाई की गई।

पंजाब पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है, जिसके पास यह हेरोइन डिलीवर की जानी थी। शुरूआती जांच के मुताबिक दुबई के जुवेल अली बंदरगाह से यह कंटेनर आया था। जिसमें हेरोइन होने के बारे में पंजाब पुलिस को इनपुट मिल गया। इसके बाद गुजरात की एटीएस के साथ तालमेल कर वहां चेकिंग की गई। जिसके बाद हेरोइन बरामद हो गई। इसे कपड़े में छुपाकर लाया गया था।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गुजरात पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन किया गया था। इनपुट पंजाब पुलिस के पास थी। जिसके बाद केंद्रीय एजेंसियों से टाईअप किया गया। जिसके बाद 75 किलो हेरोइन रिकवरी की गई। यह हेरोइन पंजाब में आनी थी और फिर यहां से आगे जानी थी। डीजीपी ने कहा कि आगे जांच को जारी रखा जाएगा।