PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

रहस्य बनी सड़क हादसे में हुई जज की मौत, हाईकोर्ट ने DGP को दिया यह जवाब,

high court strict in the case of death of dhanbad judge told dgp if the investigation does not go in the right direction the case will be handed over to the cbi Delhi

PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : झारखंड में धनबाद की जिला अदालत के जज उत्तम आनंद की कथित हत्या मामले की गूंज सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है / वहीं रांची हाई कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए करीब ढाई घंटे की सुनवाई में अदालत ने पुलिस-प्रशासन पर तल्ख टिप्पणियां की / हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पुलिस जांच सही दिशा में नहीं चली तो सीबीआई से जांच कराई जाएगी /

.

.

हाईकोर्ट प्रोफेशनल तरीके से जांच का आदेश दिया / अदालत के आदेश पर एडीजी अभियान संजय आनंद लाटकर के नेतृत्व में एसआइटी जांच करेगी / धनबाद के प्रधान जिला जल इसकी मॉनिटरिंग करेंगे / अदालत में वर्चुअल रूप से पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा और धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार भी मौजूद थे / हाई कोर्ट ने पुलिस से इस मामले की जांच तेज करने के लिए कहा है / कोर्ट खुद इस मामले की जांच की निगरानी रोजाना करेगा /

.

उधर, झारखंड पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि एडीजे की मौत मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है / जज को टक्कर मारने वाले ऑटो चालक लखन और उसके सहयोगी राहुल की गिरफ्तारी हुई है / पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है / पुलिस ने बताया है लखन ने स्वीकार किया है कि उसने ऑटो से जज को धक्का मारा था / जज की मौत मामले की जांच धनबाद पुलिस की फॉरेंसिक टीम और सीआईडी भी कर रही है / मामले की जांच के लिए झारखंड पुलिस के डीजीपी ने एसआईटी का गठन किया है /

.

.

जज मौत मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी हुई, हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभी उसे इस मामले में दखल देने की जरूरत नहीं है / CJS ने कहा कि उनकी इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से बात हुई है / हाई कोर्ट आज इस मामले की सुनवाई कर रहा है / मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने पुलिस एवं जिले के अधिकारियों को नोटिस जारी कर अपने सामने पेश होने के लिए कहा है / पुलिस ने जज को टक्कर मारने वाले ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है /

.

आपको बता दें कि बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एडीजे उत्‍तम आनंद जॉगिंग कर रहे थे उसी दौरान एक ऑटो ने लेन बदलकर पीछे से धक्‍का मारकर भाग निकला था / अस्‍पताल ले जाने पर चिकित्‍सकों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया था / पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में उनके सिर पर चोट के निशान मिले हैं / आनंद धनबाद के चर्चित रंजय हत्‍याकांड सहित कुछ महत्‍वपूर्ण मामलों की सुनवाई कर रहे थे / रंजय धनबाद के बाहुबली नेता और झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के काफी नजदीकी थे / 2017 में रंजय की मौत के बाद सिंह मेंशन और रघुकुल के रिश्‍तों में खटास बढ़ी थी /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें