PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

शताब्दी की ओर कदम बढ़ाते हुए एचएमवी ने फिर रचा इतिहास,

hmv-achieves-remarkable-milestones-on-its-journey-to-its-centennial-celebrations

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय का इतिहास लगभग 100 साल पुराना है। शिक्षा के क्षेत्र में एचएमवी ने कई बार स्वयं को मील का पत्थर साबित किया है। कालेज को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व परफारमेंस के चलते कई अवार्डस से नवाजा जा चुका है। द ओपन कालेज सर्वे रैंकिंग 2023 में एचएमवी को शैक्षणिक स्तर पर बेहतरीन रैंकिंग दी गई है। कालेज ने साइंस में प्रथम, आर्ट्स, कामर्स व मॉस कम्यूनिकेशन में द्वितीय रैंक, फैशन डिजाइनिंग में तृतीय रैंक व बीसीए में पांचवां रैंक प्राप्त कर इतिहास रचा है।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने इस प्राप्ति के लिए डीएवी प्रबंधकत्र्री समिति की निरंतर स्पोर्ट के लिए उनका धन्यवाद किया तथा कहा कि फैकल्टी व स्टाफ सदस्यों ने बहुत मेहनत की है। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने सभी विभागाध्यक्षों, फैकल्टी सदस्यों, स्टाफ, विद्यार्थियों व स्टेकहोल्डर्स को उनके निरंतर प्रयासों के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि डीएवी प्रबंधकत्र्री समिति के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी, डायरेक्टर हायर एजुकेशन आईएएस (रिटा.) श्री शिव रमन गौड़ तथा वाइस प्रेजीडेंट जस्टिस(रिटा.) श्री एन.के. सूद की निरंतर स्पोर्ट रहती है। उन्होंने कहा कि एचएमवी भविष्य में भी इस रैंकिंग को बनाए रखेगा।

प्रोजैक्ट कोआर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया ने कहा कि एचएमवी ने शिक्षा जगत में सदैव अपना वर्चस्व कायम रखा है। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने रैंकिंग टीम के सदस्यों श्रीमती रमा शर्मा, सुश्री ज्योतिका मिन्हास, सुश्री सोनिया महेंद्रू, डॉ. राखी मेहता, श्रीमती नवनीता, डॉ. सिम्मी, डॉ. जीवन,डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता, डॉ. शुचि शर्मा को बधाई दी।

Latest News