PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

एचएमवी ने अखिल भारतीय शिक्षा समागम (2023) में लिया भाग,

hmv-attended-the-akhil-bhartiya-shiksha-samagam-abss-2023

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय की इनोवेशन काउंसिल ने अखिल भारतीय शिक्षा समागम (2023) में भाग लिया। इस समागम को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संबोधित किया गया। इस सेशन का मुख्य उद्देश्य भारत को एक समानता वाले व ज्ञानवर्धक समाज के रूप में विकसित करना था। इस समारोह में यूनियन मिनिस्टर आफ एजुकेशन श्री धर्मेन्द्र प्रधान, राज्य शिक्षा मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, डॉ. सुभास सरकार, डॉ. राजकुमार रंजन सिंह तथा शिक्षा जगत की अन्य जानी-मानी हस्तियां मौजूद थी।

इस समारोह का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नेशनल एजुकेशन पालिसी 2020 की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर भारत मंडपम, दिल्ली में किया। उन्होंने पीएम श्री स्कीम के अन्तर्गत फंड्स की पहली किस्त भी रिलीका की जिसके 630 करोड़ रुपए से 6207 स्कूलों को लाभ होगा। इसके अतिरिक्त एजुकेशन व स्किल संबंधित किताबों का 12 भाषाओं में अनुवाद भी किया गया है। समापन समारोह में श्री धर्मेंद्र प्रधान ने काोर देते हुए कहा कि एनईपी को पूरी तरह लागू करने के लिए शिक्षा परिवार प्रतिबद्ध है ताकि भारत शिक्षा की सुपरपावर बन सके।

उन्होंने कहा कि शिक्षा जगत से संबंधित हर व्यक्ति स्कूल इकोसिस्टम को मकाबूत बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने भारतीय भाषाओं में स्किल शिक्षा के महत्व पर काोर दिया तथा कहा कि एनसीएफ की गाइडलाइन्स भी टेक्सटबुक्स में बदली जाएंगी। अध्यापकों की क्षमता को बढ़ाने के लिए 300 संस्थानों को सेंटर-आफ-एक्सीलेंस बनाया जाएगा। डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार भारत का सम्मान बढ़ेगा। डॉ. सुभास सरकार ने एनईपी 2020 के महत्व पर प्रकाश डाला तथा शिक्षा मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की।

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भारत के पास विकास के असीम अवसर हैं तथा एनईपी 2020 की विशेष बात है कि स्कूलों में शिक्षा का माध्यम मातृभाषा है। इस समारोह में 16 विभिन्न सेशन थे। जिनमें स्टेकहोल्डर्स ने एनईपी 2020 को लागू करने के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए। कई महत्वपूर्ण एमओयू साइन किए गए। इस दौरान शिक्षण संस्थाओं द्वारा दी गई विभिन्न पहलुओं पर आधारित एक एग्जीबिशन भी लगाई गई जिसमें 2 लाख से अधिक लोगों ने शिरक्त की। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने एचएमवी आईआईसी इंचार्ज डॉ. अंजना भाटिया व उनकी टीम को बधाई दी तथा कहा कि सकारात्मकता के साथ हम स्किल्ड व विकसित भारत का सपना पूरा कर सकते हैं।

Latest News

Latest News