PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

HMV ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस,

HMV Celebrated International Yoga Day in collaboration with Patanjali Yog Peeth

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के योग्य दिशा-निर्देश में 9वां अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पतंजलि योग समिति के सहयोग से आयोजित किया गया। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों में योग एवं सेहत संबंधी जागरूकता उत्पन्न करना रहा। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप श्री सुशील रिंकू, सांसद जालंधर लोक सभा उपस्थित रहे।

इस मौके पर अन्य मुख्यातिथियों में श्री रमन अरोड़ा, एमएलए और श्री राजेश विज महासचिव श्री देवी तालाब मंदिर भी उपस्थित रहे। मंच संचालक श्री अमरजीत सिंह बिट्टू, श्री अभिषेक मेहरा व सुश्री नितिका द्वारा किया गया। योग इंस्ट्रक्टर सुश्री किरण चड्ढा ने सभी उपस्थित जनों को विभिन्न आसन करवाए। सभी ने इस योग दिवस का भरपूर आनंद लिया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को योग हेतु प्रोत्साहित किया एवं योग को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग केवल हमें शारीरिक रूप से ही संतुलित नहीं करता बल्कि मानसिक रूप से भी सक्षम बनाता है। सांसद श्री सुशील रिंकू ने अपने संबोधन में उपस्थिति को रोजाना योग करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि निरोग शरीर में विचार भी सकारात्मक आते हैं। इसलिए हमें अपने जीवन में योग को अहम हिस्सा बनाना चाहिए। अपने संबोधन इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष भारत स्वाभिमान ट्रस्ट श्री राजेन्द्र शिंगारी, राज्य अध्यक्ष महिला पतंजलि योग समिति श्रीमती सीमा शिंगारी, राज्य कमेटी एग्जिक्यूटिव मैंबर श्री संजीव शर्मा,

जिलाध्यक्ष पतंजलि योग समिति श्री अजय मल्होत्रा, जिला अध्यक्ष महिला पतंजलि योग समिति श्रीमती अनिता द्विवेदी और जिला अध्यक्ष युवा भारत श्री अमरजीत सिंह भी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों को अंत में रिफ्रेशमेंट भी दी गई। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

Latest News