PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. में कम्प्यूटर साइंस, साइंस एवं कॉमर्स छात्राओं हेतु विदाई समारोह-2023 कभी अलविदा न कहना का आयोजन,

HMV collage Organizing farewell ceremony for computer science science and commerce girl students-2023 Kabhi Alvida Na Kehna

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : हंसराज महिला महाविद्यालय में कम्प्यूटर साइंस, साईंस एवं कॉमर्स विभाग की छात्राओं हेतु विदाई समारोह-2023, कभी अलविदा न कहना का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। समस्त कार्यक्रम का आयोजन सर्व अध्यक्ष श्रीमती मीनू कुन्दरा, श्रीमती संगीता भंडारी एवं डा. नीतिका कपूर के संरक्षण में किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन उपस्थित रहे। संस्था परम्परानुसार समागम का शुभारंभ ज्योति प्रज्जवलन कर डीएवी गान से किया गया।

इस उपरान्त ग्रीन प्लान्टर भेंट कर प्राचार्या जी का हार्दिक अभिनंदन किया गया। अपने शुभाशीष में प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने कहा कि आज आप अपने जीवन के उस पड़ाव पर पहुंचे है, जहां आपके एवं आपके माता-पिता के स्वप्न साकार हुए हैं, उसके लिए आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने छात्राओं को अपने जीवन में चार सिद्धांतों विश्वास, ईमानदारी, सख्त मेहनत एवं समर्पण अपनाने हेतु प्रेरित किया कि इन्हीं सिद्धांतों के माध्यम से आप अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।

HMV collage Organizing farewell ceremony for computer science science and commerce girl students-2023 Kabhi Alvida Na Kehna

कार्यक्रम को आनन्दवर्धक बनाने हेतु छात्राओं ने नृत्य, भंगड़ा, कविता उच्चारण, मॉडलिंग से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मॉडलिंग के लिए जजों की भूमिका डॉ. नीलम शर्मा, सुश्री सोनिया महेंद्रू, डॉ. मीनाक्षी दुग्गल ने निभाई। जिसमें मसरत मिस फेयरवेल यूजी, शायना मिस फेयरपेल पीजी, पल्लवी मिस फेयरवेल प्रथम रनरअप यूजी, गहना मिस फेयरवेल द्वितीय रनर अप यूजी, मनदीप कौर मिस फेयरवेल प्रथम रनर अप पीजी, दीक्षा भगत मिस फेयरवेल द्वितीय रनर अप पीजी, दीपाली मिस टैक्नोफाइल, नंदिका मिस मैगनेट,

गुलनार मिस इनवैन्टर, युक्ति मिस चार्मिंग, नेहा मिस गलैम नामांकन प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। समागम के अंत में ज्योति आदान-प्रदान कर प्रथा का निर्वाह किया गया। प्रोग्राम इंचार्ज श्रीमती संगीता भंडारी ने अंत में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मंच संचालन हंसिका, अमन, रिद्दी, कृति, मनप्रीत द्वारा किया गया।

Latest News