PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

HMV कॉलेज ने लांच किया डाक्यूमेंट्री फिल्म हमारी धरोहर का टीज़र,

HMV College launched the teaser of the documentary film Hamari Dharohar Jalandhar

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : HMV कॉलेज एल्यूमनी एसोसिएशन (रजि.) की ओर से कॉलेज पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म हमारी धरोहर अवर एल्मामीटर अवर प्राईड का टीज़र लांच किया गया / यह फिल्म कालेज की एल्युमनाई सुश्री बीनू राजपूत द्वारा निर्देशित की गई तथा इसे एल्युमनाई एसोसिएशन द्वारा निर्मित किया गया है / फिल्म का गाना ‘हमारी चाहत हमारा अरमान है तुम को पंजाबी विभाग की श्रीमती कुलजीत कौर द्वारा लिखा गया है / इस गीत को गायिका जयति गंगनानी ने गाया है / म्यूजिक पंडित माधो प्रसाद ने कम्पोज किया है तथा पटकथा डॉ. ज्योति गोगिया ने लिखी है / प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने इस अवसर पर मुख्यातिथि MLA बावा हैनरी तथा उनकी धर्मपत्नी सीरत हैनरी को प्लांटर भेंट कर स्वागत किया /

.

.

उन्होंने कहा कि एचएमवी की उपलव्धियों को इस डाक्यूमेंट्री में दर्शाया गया है / उन्होंने इस डाक्यूमेंट्री को वास्तविकता में लाने के लिए एचएमवी एल्यूमनी वैलफेयर एसोसिएशन की सचिव श्रीमती बीनू गुप्ता तथा उनकी पूरी टीम की सराहना की / उन्होंने बीनू राजपुर की भी पूरी शिद्दत से काम करने पर प्रशंसा की / इस अवसर पर उन्होंने एचएमवी एल्यूमनी वैलफेयर एसोसिएशन के कार्यों जैसे उड़ान स्कॉलरशिप की भी चर्चा की जिसके माध्यम से जरूरतमंद छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है /

.

उन्होंने कहा कि छात्राओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना बहुत आवश्यक है ताकि उन्हें सुरक्षित वातावरण मिल सके / संस्थान इसी दिशा में कार्यरत है / इस अवसर पर MLA बावा हैनरी ने हमारी धरोहर का पोस्टर व टीज़र रिलीज किया तथा कहा कि HMV अपने आप में एक प्रोत्साहन है / यहां के अध्या क लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनथक प्रयास करते हैं / उन्होंने डाक्यूमेंट्री के लिए एचएमवी परिवार को बधाई दी /

.

.

डाक्यूमेंट्री की निर्देशिका बीनू राजपूत ने कहा कि उनकी इच्छा है कि यह डाक्यूमेंट्री ढेरों इनाम जीते / वह पुरे समर्थन के साथ hmv परिवार के साथ इसी प्रकार जुड़ी रहेंगी / एसोसिएशन की वाइस प्रेजिडेंट किरणप्रीत धामी ने कहा कि समाज में मूल्यों का संचार करने के लिए एचएमवी बहुत प्रयास कर रहा है / रिटायर्ड PCS सरोजनी गौतम शारदा ने कहा कि उन्होंने एक बार फिर से एचएमवी की छात्रा बनकर बी.वॉक मेंटल हैल्थ में यूनिवर्सिटी की टॉप पोज़िशन प्राप्त की है /

.

एसोसिएशन की पैटर्न श्रीमती रश्मि खुराना व श्रीमती विन्नी जोशी कालिया ने UK से जूम के माध्यम से जुड़़कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की / मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया / इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्य श्रीमती बीनू गुप्ता, श्रीमती सविता महेंद्रू, श्रीमती काजल पूरी तथा सभी एग्जीक्यूटिव सदस्य श्रीमती ज्योति कौल, श्रीमती दी शिखा, डॉ. रमा चौधरी, डॉ. कुलविन्दर दी कौर, श्रीमती सुमन लता गोयल, श्रीमती रुपाली कोहली, श्रीमती प्रभसिमरन, सुप्रींटेंडेंस रमन बहल, पकंज ज्योति, लखविंदर सिंह और रवि मैनी भी उपस्थित थे /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें