PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. में करवाए जा रहे स्किल आधारित कम्यूनिटी कॉलेज कोर्स,

hmv-offering-skill-based-community-college-courses-3

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : उच्च शिक्षा व रोजगार के बीच की दूरी कम करने के लिए तथा इंडस्ट्री की मांग के अनुसार छात्राओं को स्किल्ड बनाने के लिए हंसराज महिला महाविद्यालय में मानव संसाधन विकास मंत्रालय व यूजीसी से मान्यता प्राप्त कम्यूनिटी कालेज स्कीम के अन्तर्गत एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स करवाए जा रहे हैं। एचएमवी में कम्यूनिटी कालेज कोर्स 2014 से सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं।

.

.

कम्यूनिटी कालेज के अन्तर्गत चलने वाले कोर्स में डिप्लोमा इन जर्नलिकम एंड मीडिया, डिप्लोमा इन नैनी एंड एल्डरली हैल्थ केयर, डिप्लोमा इन आर्गेनिक फार्मिंग, डिप्लोमा इन टूरिकम एंड हॉस्पििटैलिटी, डिप्लोमा इन कम्यूनिकेशन सिक्लस, डिप्लोमा इन एप्लाइड म्यूजिक एंड डांस, डिप्लोमा इन कुकिंग एंड केटरिंग मैनेजमैंट तथा एडवांस डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग शामिल हैं।

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि इन कोर्स का सिलेबस इंडस्ट्री पार्टनरस के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है तथा उसे गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की मान्यता भी प्राप्त है। डॉ. सरीन ने बताया कि कम्यूनिटी कॉलेज के सभी कोर्स में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर जोर दिया जाता है। इन छात्राओं द्वारा सेक्टर स्किल काउंसिल की परीक्षा भी दी जाती है।

.

.

+2 पास किसी भी आयु की छात्राएं भी इन कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। इनकी फीस 1000 रुपए प्रति माह है। डिप्लोमा पास करने के बाद शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के लिए छात्राएं बी.वॉक द्वितीय वर्ष में दाखिला ले सकती हैं। अभिभावकों द्वारा भी इन कोर्सों की प्रशंसा की गई। पिछले वर्षों के बैच की छात्राओं को अच्छी प्लेसमेंट भी मिल चुकी है।

.