PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

एच.एम.वी. में एक्सपर्ट टॉक का आयोजन,

hmv-organizes-expert-talk-on-biological-hydrogen-production-from-organic-wastes-bioprocess-engineering-and-biorefinery-approaches

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय की सी.वी. रमन साइंस सोसाइटी की ओर से डीबीटी स्टार स्कीम भारत सरकार के सौजन्य से एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। इसका विषय आर्गेनिक वेस्ट से बायोलॉजिकल हाइड्रोजन प्रोडक्शन : बायोप्रोसैस इंजीनियरिंग तथा बायोरिफ्राइनरी एप्रोच था। बतौर रिसोर्स पर्सन डॉ. बी.आर. अंबेदकर, एनआईटी जालंधर के बायोटेक्नालिजी विभाग के एसोसिएट प्रोफैसर डॉ. निताई बासक उपस्थित थे।

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन, डीन अकादमिक व जूलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा मरवाहा, फैकल्टी ऑफ साइंस के इंचार्ज श्रीमती दीपशिखा व सीवी रमन साइंस सोसाइटी की इंचार्ज श्रीमती सलोनी शर्मा ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने इतना ज्ञानवर्धक लैक्चर करवाने के लिए साइंस फैकल्टी को बधाई दी तथा कहा कि इस प्रकार के प्रयास से ज्ञान के भंडार विशेषज्ञों से रूबरू होने का अवसर छात्राओं को मिलता है।

.

.

.

डीन इनोवेशन एवं बॉटनी विभागाध्यक्षा डॉ. अंजना भाटिया ने रिसोर्स पर्सन का परिचय दिया। इस टॉक का उद्देश्य था कि छात्राएं अपने अंदर की काबलियत को पहचानते हुए रिसर्च के लिए आगे आएं। डॉ. निताई बासक ने कहा कि रिसर्च को ईमानदार होना बहुत जरूरी है। साइंस की छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि गणित का ज्ञान भी अति आवश्यक है। डॉ. बासक ने पर्पल सल्फर बैक्टीरिया के माध्यम से हाइड्रोजन उत्पादन की जानकारी दी।

.

.

उन्होंने रोजमर्रा के जीवन से उदाहरण दिए तथा कहा कि अपने ज्ञान को अपडेट रखना जरूरी है। छात्राओं ने डॉ. बासक से प्रश्न भी पूछे। इस अवसर पर डॉ. हरप्रीत सिंह, श्री सुशील कुमार, डॉ. जतिंदर, श्री सुमित, डॉ. श्वेता चौहान, श्रीमती पूर्णिमा, डॉ. रमनदीप कौर, डॉ. साक्षी वर्मा, सुश्री हरप्रीत कौर, डॉ. सिम्मी गर्ग, डॉ. शुचि शर्मा, श्री रवि कुमार भी उपस्थित थे।

.

.

Latest News