PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

एच.एम.वी. की स्वच्छता लीग में शानदार जीत,

HMV won several prizes in Swachhta League

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती)अजय सरीन के नेतृत्व में नगर निगम जालंधर द्वारा स्वच्छता लीग के अन्तर्गत आयोजित प्रतियोगिता में भव्य सफलता अर्जित कर अपनी सर्वोच्च स्थिति का डंका बजा दिया। जालंधर भर से विभिन्न कालेजों और स्कूलों ने इन प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। नगर निगम द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक, भित्ति निर्माण प्रतियोगिता,

रंगोली प्रतियोगिता, बेस्ट आऊट ऑफ वेस्ट, इन चार प्रतियोगिताओं में पहली तीन में सर्वप्रथम व अंतिम में दूसरा स्थान प्राप्त कर शानदार जीत हासिल की। एनसीसी व एनएसएस की 100 से अधिक छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। ‘घर बाहर सफा तो हर रोग दफा’, ‘एक और कदम स्वच्छता की ओर’ इत्यादि नारे के साथ रास्ते भर से प्लास्टिक, धातु इत्यादि का कचरा उठाते हुए एचएमवी की छात्राओं ने पूरे जोश व उत्साह के साथ स्वच्छता जागरूकता रैली को सफल बनाया।

प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अंजना भाटिया, श्रीमती वीना अरोड़ा, लैफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू, डॉ. ज्योति गोगिया, सुश्री हरमनु, डॉ. दीप्ति, डॉ. बलजिंदर, सुश्री दीपिका, डॉ. शेलेन्द्र व डॉ. जतिंदर को इस भरपूर सफलता के लिए बधाई दी।

Latest News