.
hockey players shot dead in patiala police engaged in investigation Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ पटियाला : पटियाला में आपसी झगड़े के चलते 2 पी.एस.ई.बी. मुलाजिमों की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है / बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी हाकी खिलाड़ी थे / किसी बात को लेकर इन दोनों का किसी के साथ झगड़ा हो गया / इसी को लेकर रेलवे फाटक के पास आरोपी इनको गोली मारकर फरार हो गया /
..
आपको बता दें कि यह दोनों खिलाड़ी अमरीक और सिमरजीत बिजली बोर्ड में कार्यरत थे / यह मामला किसी आपसी रंजिश का बताया जा रहा है / यह दोनों पटियाला के प्रताप नगर से बॉलीबॉल खेल कर घर वापिस आ रहे थे तो किसी व्यक्ति के साथ इनकी बहस हो गई, जिसके बाद व्यक्ति ने अपने घर से राइफल ला कर इनपर गोलियां बरसानी शुरू कर दी /
..
सूत्रों मुताबिक पहली गोली अमरीक के सिर पर लगी जिसकी मौके पर मौत हो गई / बाद में लोगों ने बीच बचाव भी किया पर व्यक्ति ने दूसरी गोली चला दी जो सिमरजीत पर गोली लगी उसकी भी मौके पर मौत होने का समाचार है / मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
hockey players shot dead in patiala police engaged in investigation Punjab






































