PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत एक बार फिर से घिरी विवादों में, जाने पूरा मामला,

honeypreet-daughter-dera-sirsa-chief-ram-rahim-singh-controversy-new-building-cluster-shape-built-petition-filed-punjab-haryana-high-court

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत एक बार फिर विवादों में फंस गई है। हनीप्रीत से जुड़ा यह विवाद डेरे में बनाई जा रही उसकी रिहायश को लेकर खड़ा हुआ है। इस संबंध में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महावीर एनक्लेव के रहने वाले 50 वर्षीय संजय झा द्वारा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।

दरअसल, डेरे में राम रहीम की रिहायश को गिराकर कलश के आकार की नई इमारत बनाई जा रही है। इस इमारत में हनीप्रीत रहेगी, लेकिन इमारत को कलश का आकार देने के चलते यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा है। दायर याचिका के अनुसार, कलश के आकार की इमारत बनाना हिन्दू भाईचारे की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार, पवित्र कलश को सभी देवी-देवताओं का रूहानी निवास माना गया है।

दायर याचिका में कहा गया है कि क्लश आकार एक पवित्रता का प्रतीक है, लेकिन राम रहीम पर रेप और हत्या के दोष हैं। ऐसे में डेरा सिरसा में इमारत को क्लश का आकार दिया जाना ठीक नहीं है। याचिका में इस प्रकार के बदलाव को सबूत नष्ट करना भी करार दिया गया है, क्योंकि पुरानी इमारत अगस्त 2017 की पंचकूला हिंसा की साजिश रचने वालों के खिलाफ दर्ज FIR का हिस्सा है। 

यह हिंसा पंचकूला की CBI अदालत द्वारा डेरा मुखी राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के बाद हुई थी। आरोप हैं कि नई इमारत का निर्माण डेरा सच्चा सौदा के ट्रस्ट बोर्ड की चेयरमैन हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा ने अपनी रिहायश के लिए की है। याचिका में कलश के आकार के अवैध और विवादास्पद निर्माण को रोकने की मांग की गई है।

Latest News