PTB News

Latest news
Aap Party से विधायक अनमोल गगन मान के पति को हुई 2 साल की सजा, करोड़ों के लेनदेन से जुड़ा है मामला जालंधर : लक्की ओबेरॉय हत्याकांड के 38 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बा... जालंधर में महिला ने एक कपड़ा ब्यापारी पर लगाए गंभीर इल्जाम, कहा नशा खाकर बनाता था शारीरिक सं-बंध, लाख... देश में खत्म हो रही गैस? को लेकर केंद्र सरकार ने जनता की दूर की टेंशन, कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता Sukhjinder Randhawa ने किया CM Bhagwant Maan को खुला चेलेंज, अमित शाह और सुखबीर बादल में 'नहीं हुई दोस्ती..., प्रताप सिंह बाजवा ने कसा तंज, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया,
Translate
[gtranslate]

पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की समधिन रहस्यमय हालात में लापता, पुलिस कर रही है तलाश,

Hoshiarpur cabinet minister sham sunder arora relative missing

.

.

Hoshiarpur cabinet minister sham sunder arora relative missing

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ होशियारपुर : होशियारपुर के प्रसिद्ध कारोबारी हरपाल पुरी की पत्नी हरप्रीत पुरी निवासी कमालपुर मुहल्ला दोपहर बाद से रहस्यमय हालात में घर से गायब चल रही है / वह राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की समधिन है / हरप्रीत पुरी के घर से लापता होने के बाद से अभी तक कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवारिक सदस्यों ने इसकी सूचना थाना मॉडल टाऊन पुलिस को दे दी है /

.

.

इस बात की सूचना मिलने के बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है / मामले के तीसरे दिन रविवार तक होशियारपुर पुलिस हिमाचल प्रदेश के ऊना पुलिस के साथ प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों पर उनकी तलाश में जुटी हुई है / शुक्रवार से रहस्यमय हालात में लापता चल रही हरप्रीत पुरी के घर में चिंता व दुख का माहौल बना हुआ है /

.

वहीं उनके बेटे दीपक पुरी के अनुसार उनकी माता शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे घर से दर्जी की दुकान पर जाने के लिए घर से निकली थी तथा इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है / रहस्यमयी परिस्थितियों में हरप्रीत पुरी के लापता होने से पुलिस भी पूरी तरह से सकते में है / पूरी मुस्तैदी से उनकी तलाश में जुट गई है, पर खबर लिखे जाने तक उनका कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल पा रही है /

.

इस बीच उनकी तलाश में जुटी होशियारपुर पुलिस ने आसपास के तमाम सी.सी.टी.वी.फुटेज के सहारे उस रिक्शा वाले को खोज निकाला जिसमें वह सवार देखी गई थी / रिक्शे वाले ने बताया कि वह उन्हें बस स्टैंड पर उतारा था / जब पुलिस बस स्टैंड पर जाकर मामले की जांच की तो पता चला वह हिमाचल रोडवेज की बस से चिंतपूर्णी जाने वाली बस में सवार हुई थी /

.

पुलिस ने जब उक्त बस के ड्राइवर व कंडक्टर से बात की तो पता चला कि वह मुबारकपुर चौक पर बस से उतर गई थी / पुलिस के अनुसार होशियारपुर व हिमाचल पुलिस अब मुबारकपुर के आसपास उनकी तलाश में जुटी हुई है / इस संबंध में पुलिस के सीनियर अधिकारीयों का कहना है कि पुलिस को इस मामले में इनपुट मिली है / पुलिस उस इनपुट के आधार पर उनकी तलाश बड़े ही सरगर्मी से कर रही है / पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उनको तलाश कर ली जाएगी /

.

 

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

Hoshiarpur cabinet minister sham sunder arora relative missing