.
indian railways canceled all tickets booked till 30th june full money will be refunded special trains will continue to run
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने 30 जून के पहले तक बुक सभी टिकट्स रद्द कर दिए हैं / इस तारीख तक बुक सभी टिकटों की राशि रिफंड कर दी गई है, हालांकि सभी विशेष ट्रेनें और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पहले की ही तरह चलती रहेंगी / इन ट्रेनों के टिकट नहीं कैंसल किए गए हैं / रेलवे ने इससे पहले 17 मई तक ट्रेनों के टिकट कैंसिल किए थे, हालांकि अब रेलवे ने 30 जून तक सभी टिकटों को कैंसिल करने का फैसला लिया है /
..
रेलवे ने आज साफ किया कि इस दौरान 1 मई से शुरू होने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनें और 12 मई से चल रहीं विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा / वह टिकट जिसे रद्द किया जाना है, उन्हें लॉकडाउन अवधि के दौरान बुक किया गया था, जब रेलवे जून में यात्रा के लिए टिकट बुकिंग की अनुमति दे रहा था /
.हालांकि, कहा जा रहा था कि रेलवे 22 मई से मेल, एक्सप्रेस और शताब्दी ट्रेनों का संचालन शुरू कर सकता है / लेकिन अब जून तक सभी ट्रेनों के लिए बुक टिकट रद्द कर दिया गया है / बता दें कि लॉकडाउन के चलते विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेन चला रहा है / इसके अलावा रेलवे ने राजधानी स्पेशल ट्रेन भी शुरू की हैं / साथ ही कहा जा रहा था कि श्रमिक और राजधानी स्पेशल की तरह ही शताब्दी स्पेशल और इंटरसिटी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं / हालांकि इस पर रेलवे की तरफ से किसी तरह का बयान नहीं आया है /
.आपको यह भी बता दें कि रेलवे ने एक मई से 642 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों में लॉकडाउन के चलते फंसे आठ लाख प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया गया / यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी / इनमें से सबसे अधिक ट्रेनें (301) उत्तर प्रदेश और उसके बाद बिहार (169) पहुंचीं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
indian railways canceled all tickets booked till 30th june full money will be refunded special trains will continue to run






































