.
.
.
.
.
.
.
.
INNOCENT HEARTS COLLEGE OF EDUCATION BRINGS ACCOLADE OF THE HIGHEST ORDER WITH SEM-I RESULT
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हार्ट कालेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थी-अध्यापकों ने जीएनडीयू की परीक्षा बी.एड. सैमेस्टर-1 (दिसम्बर-2018) मेंं जालन्धर जि़ले में दूसरा सर्वोच्च स्थान हासिल किया / 83 फीसदी विद्यार्थी-अध्यापकों ने प्रथम श्रेणी और 21 फीसदी विद्यार्थी-अध्यापकोंं ने डिस्टिंक्शन हासिल किए /
कॉलेज मेंं निशिता चोपड़ा ने पहला, समनप्रीत कौर ने दूसरा और अचलप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया / प्राप्तकर्ताओं ने प्राचार्य और संकाय सदस्यों को गुणात्मक डिजिटल शिक्षा प्रदान करने और शैक्षणिक प्रक्रिया में सूत्रधार के रूप में कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया / निशिता चोपड़ा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया /
उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग सोचते हैं कि उत्कृष्ट परिणाम केवल छात्र की कड़ी मेहनत के कारण आते हैं, लेकिन वास्तव मेंं इन परिणामों का एक बड़ा हिस्सा शिक्षकों, दोस्तों और परिवार की सहायता से होता है / प्रबंधन के सदस्यों, प्रिंसीपल और स्टाफ के सदस्योंं ने छात्र-शिक्षकों को उनके शानदार परिणाम के लिए बधाई दी / कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. अरजिन्दर सिंह ने इस सफलता के लिए संकाय सदस्यों, छात्रों और प्रबंधन द्वारा दिए गए सहयोग को श्रेय दिया /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
INNOCENT HEARTS COLLEGE OF EDUCATION BRINGS ACCOLADE OF THE HIGHEST ORDER WITH SEM-I RESULT






































