.
Innocent Hearts School observed United Nation’s Day
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : इनोसैंट हार्टस स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड व रॉयल वल्र्ड ब्रांच में संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया गया / इस मौके पर कक्षा 9वीं व 10वीं के विद्यार्थियों ने मॉक यू.एन. समिट का दृश्य प्रस्तुत किया / विद्यार्थी विभिन्न देशों के डैलीगेट बने /
..
इन विद्यार्थियों को दो सत्रों में विभाजित किया गया / उन्होंने ‘कश्मीर मुद्दा : अनुच्छेद 370’ पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए / डैलीगेट बने पहले विद्यार्थियों ने व्यक्तिगत रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए और तत्पश्चात् उनके विचारों ने वाद-विवाद का रूप ले लिया / कक्षा 8वीं के छात्रों ने संयुक्त राष्ट्र संघ के इतिहास संबंधी लिखा /
..
सभी कक्षाओं में विद्यार्थियों को इस दिवस का महत्व समझाया गया तथा संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना का उद्देश्य बताया गया / छात्रों को बताया गया कि किस प्रकार प्रत्येक देश संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रति उत्तरदायित्व व कत्र्तव्य का पालन करता है /
..
इस दौरान प्रिंसीपल राजीव पालीवाल ने बच्चों को संयुक्त राष्ट्र संघ के बारे में विस्तार से समझाया और शांति स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका के बारे में भी बताया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Innocent Hearts School observed United Nation’s Day






































