PTB न्यूज़ “शिक्षा” : वासल एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में आइवी वर्ल्ड स्कूल ने 18 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी मनाई। उत्सव की भावना को प्रतिध्वनित करते हुए, आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने गणेश चतुर्थी को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। गणेश को बुद्धि और समृद्धि के देवता के रूप में जाना जाता है और उनकी पूजा करने के लिए एक विशेष सभा की शुरुआत आध्यात्मिक स्वर में गणेश प्रार्थना के मंत्रोच्चार के साथ की गई और उसके बाद नृत्य प्रदर्शन किया गया।
छात्रों ने सुंदर पोशाकें पहनीं और मिट्टी से रंग-बिरंगे शिल्पकारी से विशेष आकृतियाँ बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । इन गतिविधियों ने आंखों और हाथों के समन्वय को बढ़ाया। छात्रों ने गणेश जी की कहानियाँ सुनने का आनंद लिया और उत्सव के लिए खुशी और उत्साह दिखाया। अध्यक्ष, श्री. के के वासल जी , चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी , उपाध्यक्ष, श्रीमती ईना वासल जी , सी.ई.ओ श्री राघव वासल जी और निदेशक, श्रीमती अदिति वासल जी ने युवा इवियन्स की अद्वितीय शानदार प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया।
वरिष्ठ प्रधानाचार्य श्रीमती एस.चौहान ने इस विशेष अवसर पर सबको बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के त्यौहार हमे एक जुट होकर रहने के लिए प्रेरित करते जो हमारे देश की एकता एवं अखंडता को प्रदर्शित करते हैं। इसलिए हम सबको अपनी एकता एवं अखंडता को बनाए रखना चाहिए।






































