PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

आईवी वर्ल्ड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर “मोहब्बत ­ए ­वतन” प्रतियोगिता का आयोजन,

ivy-world-school-independence-day-celebrations

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्रों में देशभक्ति और देश के प्रति सम्मान की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से “मोहब्बत ­ए ­ वतन” कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएँ करवाई गईं। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, मौलिकता और देश के प्रति सम्मान का प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति कविताएं, लघु एनैक्टमन्ट, पेपर बैग प्रतियोगिता, तिरंगा बनाना, स्लोगन और डांस आदि अनेक प्रतियोगिताएँ शामिल की गईं।इस अवसर पर विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्रों ने देश के प्रति अपने मनोभावों को प्रकट किया।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों जैसे “देश मेरा रंगीला”, “वंदे मातरम” और “माँ तुझे सलाम” आदि का चुनाव कर शानदार प्रस्तुतियों से सभी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस सभा को चारचाँद लगाने के लिए रेडियो के आर. जे हिमांशु और विक्रांत जी भी विशेषतौर पर पधारे।

वासल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान श्री के.के वासल जी, चेयरमैन श्री संजीव वासल जी, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी, सी.ई.ओ श्री राघव वासल जी तथा निर्देशिका श्रीमती अदिती वासल जी ने सभी छात्रों तथा शिक्षकों के प्रयत्नों की सराहना की और कहा ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में राष्ट्रवाद, देशभक्ति और देश के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने में सहायक होती हैं,

इसलिए भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।आईवी वर्ल्ड स्कूल,जालंधर वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमति एस.चौहान, जी ने इस कार्य के लिए आइवियन्स द्वारा किए गए प्रयत्नों और उत्साह की खूब प्रशंसा की ।

Latest News