PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर ने शिक्षा मंत्री से “इनोवेशन एजुकेशन” का प्राप्त किया पुरस्कार,

Ivy World School-Innovation Education Award 2023 Jalandhar Group

PTB News शिक्षा : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर शिक्षा व्यवस्था में नई नीतियों के कारण समाज का मार्गदर्शन कर रहा है। इन नई नीतियों में स्कूल के साथ-साथ किताबी ज्ञान, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, अत्याधुनिक पुस्तकालय, सभी सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण क्लासरूम, मैस सुविधा वासल एजुकेशन सोसाइटी के द्वारा संचालित आइवी वर्ल्ड स्कूल जालंधर में अत्याधुनिक बस सुविधा दी जा रही है,

इसीलिए एक निजी चैनल द्वारा इस समारोह का आयोजन चंडीगढ़ में किया गया, जिसमें विशेषातिथि के रूप में आए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस पुरस्कार से CEO राघव वासल को सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में इन शानदार उपलब्धियों के लिए श्री राघव वासल सीईओ वासल एजुकेशन ग्रुप को ‘इनोवेशन एजुकेशन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया,

जो न केवल स्कूल के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व और सम्मान की बात है। इस शुभ-अवसर पर धन्यवाद रूप में अध्यक्ष श्री संजीव कुमार वासल जी ने कहा कि आज हमारा विद्यालय इस उच्चस्तरीय शिक्षण पद्धति का अनुकरण कर अच्छा नाम कमा रहा है। उन्हें विद्यालय को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रण को दोहराया।

इस अवसर पर वासल एजुकेशन सोसायटी के मुख्याध्यक्ष के.के. वासल, अध्यक्ष संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सीईओ राघव वासल एवं निदेशक श्रीमती अदिति वासल ने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारा विद्यालय हर क्षेत्र में अच्छी सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है ताकि उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करते हुए छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके और स्कूल दिन रात तरक्की की बुलंदियों को छुए।

Latest News