PTB News “शिक्षा” : वासल एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित आईवी वर्ल्ड स्कूल हमेशा अपने छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इसी विचार पर एक और कदम बढ़ाते हुए पंजाब पुलिस के ट्रैफिक विभाग की ओर से स्कूल में ट्रैफिक वर्कशॉप का आयोजन करवाया गया।
.
.
इस कार्यशाला में एस.आई रणजीत सिंह तथा ए.एस.आई शमशेर सिंह ने रिसोर्सपर्सन के रूप में यातायात नियमों एवं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कक्षा 5 से 8 के विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के बारे में बताया तथा स्कूल परिवहन कर्मियों को इन नियमों का पालन करने के दिशा-निर्देश दिए ताकि बच्चों की सुरक्षा और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
.
.
वासल एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष श्री के.के वासल जी ,चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी ,उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी ,सी.ई.ओ श्री राघव वासल जी और निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल जी ने पंजाब पुलिस की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्कूल अपने सभी छात्रों की सुरक्षा के प्रति सदैव सतर्क एवं प्रतिबद्ध रहेगा तथा इन सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन करेगा।
.
इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती एस.चौहान जी ने पंजाब पुलिस द्वारा चलाए गए इस कार्यक्रम की सराहना की। समूह छात्रों, स्कूल परिवहन चालकों और पुरुष और महिला कंडक्टरों ने इन सुरक्षा नियमों को अपनाने का संकल्प लिया।
.
.






































