.
Ivy World School student Jyotsna Chaudhary in Jalandhar Athletics Competition outstanding performance
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : वासल एजुकेशनल सोसाईटी द्वारा संचालित आईवी वल्र्ड स्कूल जालंधर छात्रों के उत्साह को बढ़ाने के लिए सही और आदर्श मंच बनाता है / आइवियन्स ने सबित कर दिया है कि वे न केवल शारीरिक रूप से सक्षम हैं बल्कि उनकी रणनीति एवं ध्यान केंद्रित करने की क्षमता भी कमाल की है /
..
इसी प्रथा को आगे बढ़ाते हुए आईवी वल्र्ड स्कूल की छात्रा ज्योत्सना चौधरी ने स्पोर्टस कॉलेज जालंधर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ अंडर 14 वर्ग में काँस्य पदक तथा डिस्ट्रिक्ट स्पोर्टस प्रमाणपत्र हासिल किया / इसी के साथ ज्योत्सना चौधरी ने लाँग जंप प्रतियोगिता अंडर 14 वर्ग में भी काँस्य पदक जीतकर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्टस प्रमाणपत्र प्राप्त किया / विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संजीव चौहान जी ने ज्योत्सना चौधरी को इस शानदार जीत पर बधाई दी तथा जीवन में खेलों का महत्व समझाया /
..
इस अवसर पर वासल एजुकेशनल सोसाईटी के प्रमुखाध्यक्ष श्रीमान के। के। वासल जी ,चेयरमैन श्रीमान संजीव कुमार वासल जी, डायरेक्टर श्रीमती ईना वासल जी तथा सी।ई।ओ श्रीमान राघव वासल जी ने युवा खिलाड़ी को इस अनुपम उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने की प्रेरणा दी /उन्होंने सभी बच्चों को ज्यादा से ज़्यादा खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Ivy World School student Jyotsna Chaudhary in Jalandhar Athletics Competition outstanding performance




































