PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद जालंधर में MP सुशील ने कार्यकर्ताओं के साथ PM मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का फूंका पुतला,

jalandhar-aap-protest-against-bjp-center-government-stage-dharna-mp-sushil-rinku-minister-balkar-singh-condemn-sanjay-singh-arrest-burnt-effigies-of-pm-modi-and-home-minister-amit-shah

PTB Political न्यूज़ जालंधर : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य Sanjay Singh की दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में जालंधर के MP Sushil Rinku, Minister Balkar Singh ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नकोदर चौक के पास धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपनी दमनकारी नीतियों से विरोधियों को दबाना चाहती है।

.

.

MP Sushil Rinku ने कहा कि देशभर में भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ गिर रहा है। अपनी हार देखकर बौखलाई भाजपा सरकार एक ही दिन में ED की 50-50 जगह छापेमारी करवा रही है। केंद्र की सरकार विरोधियों को पूरी तरह से कुचलने पर आ गई है। जालंधर के MP Sushil Rinku ने कहा कि राजस्थान समेत अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने एक सर्वे करवाया था, जिसमें कहा गया कि किसी भी राज्य में भाजपा की सरकार नहीं आ रही है।

.

jalandhar-aap-protest-against-bjp-center-government-stage-dharna-mp-sushil-rinku-minister-balkar-singh-condemn-sanjay-singh-arrest-burnt-effigies-of-pm-modi-and-home-minister-amit-shah

.

भाजपा अब अगले साल होने जा रहे 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भी डरी और घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की यह हरकतें कर रहे हैं उनकी घबराहट साफ नजर आ रही है। Sushil Rinku ने कहा कि संजय सिंह एक साधारण राज्य सभा सदस्य हैं। उनके दिल्ली की सरकार में कोई पद नहीं है। इतना ही नहीं दिल्ली सरकार के फैसलों में उनकी कोई दखल अंदाजी भी नहीं है। न ही वह कोई साइनिंग अथॉरिटी है।

.

.

MP Sushil Rinku ने कहा कि जब किसी मामले से उनका कोई लेना-देना ही नहीं है तो फिर उनकी गिरफ्तारी किस आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह का कसूर सिर्फ इतना है कि वह सरकार के गलत कामों का विरोध करते थे। राज्य सभा में भी केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करते थे। उन्होंने कहा कि वैसे भी जिस शराब घोटाले के मामले में Manish Sisodia जेल में बंद किया हुआ है वह सारे का सारा फर्जी मामला है। उन्होंने कहा कि इतनी छापेमारी के बावजूद भी ED खाली हाथ है।

.

Latest News

.